Tuesday, 15 September 2026 | 2:23 AM
Home / News / News
News

हरदोई:बच्चों की खातिर विधवा की इज़्ज़त बन गई खिलौना !

हरदोई। दो छोटे-छोटे बच्चों की परवरिश को ले कर उलझी हुई एक विधवा को उसी गांव के युवक ने शादी का झांसा देते हुए उससे रिश्ता बनाया, गर्भवती हुई तो गर्भपात कराने के बाद अपनाने का वादा तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। . टड़ियावां थाने के बरुआर गांव की एक महिला के पति की 11 साल
Share:
हरदोई:बच्चों की खातिर विधवा की इज़्ज़त बन गई खिलौना !
Read in your preferred language.

हरदोई। दो छोटे-छोटे बच्चों की परवरिश को ले कर उलझी हुई एक विधवा को उसी गांव के युवक ने शादी का झांसा देते हुए उससे रिश्ता बनाया, गर्भवती हुई तो गर्भपात कराने के बाद अपनाने का वादा तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
.
टड़ियावां थाने के बरुआर गांव की एक महिला के पति की 11 साल पहले मौत हो गई थी। उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। इसी बीच गांव निवासी छुन्नन सिंह पुत्र सुरेश सिंह ने शादी कर उसे और उसके बच्चों को अपनाने का वादा किया। बच्चों के नाम पर महिला ने हां कर दी। इसके बाद शादी से पहले ही दोनों के बीच रिश्ता कायम हो गया।उसी दौरान महिला गर्भवती हो गई तो छुन्नन सिंह ने उसका गर्भपात करा दिया। उसके बाद शादी करने से इंकार कर चलता बना। इस तरह शादी के झांसे में ठगी गई विधवा को जब कोई रास्ता नहीं दिखाई दिया तो उसने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने उसकी तहरीर पर छुन्नन सिंह के खिलाफ धारा 493/420/313 के तहत रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।