Monday, 14 September 2026 | 11:56 PM
Home / News / News
News

हरदोई :शार्ट सर्किट से लगी आग लाखों का सामान हुआ खाक

हरदोई : पाली इलाके में कागज से दोना बनाने वाली मशीन में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घटना से लगभग दो लाख रुपये का माल जलकर खाक हो गया। . बताया गया है कि पाली थाना क्षेत्र के गांव पैंतापुर निवासी विवेक सिंह ने दोना बनाने का अपना खुद का बिजनेस शुरू किया था। विवेक ने बताया कि रविवार सुबह मशीन चलाकर दोना न
Share:
हरदोई :शार्ट सर्किट से लगी आग लाखों का सामान हुआ खाक
Read in your preferred language.

हरदोई : पाली इलाके में कागज से दोना बनाने वाली मशीन में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घटना से लगभग दो लाख रुपये का माल जलकर खाक हो गया।
.
बताया गया है कि पाली थाना क्षेत्र के गांव पैंतापुर निवासी विवेक सिंह ने दोना बनाने का अपना खुद का बिजनेस शुरू किया था। विवेक ने बताया कि रविवार सुबह मशीन चलाकर दोना निर्माण का कार्य कर रहा था। तभी अचानक शॉर्ट सर्किट होने से दोना मशीन में आग लग गई। आग बुझाने की कोशिश की गई लेकिन तबतक पास में रखा तैयार दोना और दोना बनाने के लिए रखा कच्चा माल जिसकी कीमत एक लाख 90 हजार रुपये के आसपास थी, सब जल गया। आग लगने से मशीन भी जल गई।