Monday, 14 September 2026 | 6:18 PM
Home / News / News
News

हरदोई:अपर जिला जज ने जिला कारागार हरदोई का निरीक्षण किया गया

हरदोई :अपर जिला जज /सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई सुधाकर दुबे ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई राज कुमार सिंह के सरंक्षण एवं अनुमति से एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई के तत्वाधान में आज दि
Share:
हरदोई:अपर जिला जज ने जिला कारागार हरदोई का निरीक्षण किया गया
Read in your preferred language.

हरदोई :अपर जिला जज /सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई सुधाकर दुबे ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई राज कुमार सिंह के सरंक्षण एवं अनुमति से एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई के तत्वाधान में आज दिनांक 01/07/ 2023 को जिला कारागार हरदोई का निरीक्षण किया गया। अपर जिला जज द्वारा बन्दियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकरी प्राप्त की तथा अपर जिला जज द्वारा जेल प्रशासन को निर्देशित किया गया कि बंदियों की समस्यायों के समाधान के लिए लीगल एड डिफेन्स काउंसिल से निःशुल्क विधिक सहायता के लिए प्रार्थना पत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रेषित करें तथा जिन बंदियो की न्यायालय से जमानत हो गई है परन्तु जमानतदार न होने के कारण कारागार में निरुद्ध है उनकी रिहाई हेतु आवश्यक पैरवी करें। इस अवसर जेलर संजय कुमार सिंह, डिप्टी जेलर अलका आदि उपस्थित रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट:-कमलेश कुमार क्राइम ब्यूरो चीफ हरदोई