Monday, 14 September 2026 | 10:07 PM
India

CAA-NPR का विरोध करनेवालों पर गिरिराज ने वीडियो साझा कर बोला हमला, कहा...

बीजेपी के फायरब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीए) को लेकर ट्वीट कर विपक्ष पर हमला बोला है. साथ ही ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन ओवैसी का एक वीडिय
Share:
CAA-NPR का विरोध करनेवालों पर गिरिराज ने वीडियो साझा कर बोला हमला, कहा...
Read in your preferred language.

बीजेपी के फायरब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीए) को लेकर ट्वीट कर विपक्ष पर हमला बोला है. साथ ही ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन ओवैसी का एक वीडियो भी साझा किया है.

गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर लिखा है कि 'सीएए-एनपीआर का विरोध करनेवाले वही लोग हैं, जो अयोध्या में राम मंदिर का विरोध कर रहे थे. जैसे- ममता, राहुल, टुकड़े-टुकड़े गैंग और ओवैसी जैसे पाकिस्तान परस्त लोग, ओवैसी के भाई तो दो कदम आगे रहते हैं मालूम हो कि गिरिराज सिंह भारत में बढ़ती जनसंख्या को लेकर हमेशा ट्वीट करते रहे हैं. अब नागरिकता संशोधन अधिनियम का विरोध करनेवालों पर निशाना साधते हुए हमला बोला है.