Saturday, 24 October 2026 | 2:05 PM
भारत

गया: दारोगा पुत्र हत्याकांड के अभियुक्तों का हाफ एनकाउंटर

Share:
गया: दारोगा पुत्र हत्याकांड के अभियुक्तों का हाफ एनकाउंटर

गया से द दस्तक 24 प्रतिनिधि उपेन्द्र पथिक द्वारा 

गया मुफस्सिल थानाक्षेत्र के सिद्धार्थपुरी कॉलोनी में पिछले दिनों हुई दारोगा पुत्र हत्याकांड के प्रमुख अभियुक्तों श्याम बिहारी और गौरव उर्फ काला का पुलिस ने हॉफ एनकाउंटर करके पकड़ लिया।फिलहाल दोनों का इलाज पुलिस की देख रेख में मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में किया जा रहा है। 
सूत्रों के अनुसार, गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के आलोक में  पुलिस छापामारी के लिए गई थी।तभी पुलिस को देखते ही हत्यारों ने पुलिस पर हमला कर दिया। तब पुलिस ने भी उसे हाफ एनकाउंटर कर पकड़ लिया।
घटना के  48 घंटे के अंदर पुलिस ने अभियुक्तों को पकड़ने में सफलता पाई है। लोग इसके लिए पुलिस को शाबाशी दे रहे हैं।
स्मरणीय है कि सिद्धार्थपुरी कॉलोनी निवासी सुधांशु शेखर उर्फ पिंटू सिंह के पुत्रों को किसी ने बुलाकर गोली मार दी जिससे एक की मृत्यु तत्काल हो गई जबकि दूसरे का इलाज एक बड़े अस्पताल में किया जा रहा है।इस दर्दनाक घटना से परिवार के लोगों में काफी शोक का माहौल कायम हो गया। खुद दरोगा जी अपनी ड्यूटी से घर आकर परिवार को संभालने में लगे हैं।