Saturday, 24 October 2026 | 3:02 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: मिशन शक्ति फेज-6' के तहत जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस का संघन अभियान, साइबर अपराधों व सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित 'मिशन शक्ति फेज-6.0' अभियान के अंतर्गत जनपद फतेहगढ़ के थानों—अमृतपुर, कोतवाली फर्रुखाबाद, कोतवाली फतेहगढ़, कमालगंज, मोहम्मदाबाद, मेरापुर और राजेपुर में महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा, स्वावलंबन और हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूक किया गया।
Share:
फर्रुखाबाद: मिशन शक्ति फेज-6' के तहत जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस का संघन अभियान, साइबर अपराधों व सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
मिशन शक्ति 6.0

फर्रुखाबाद (द दस्तक 24): 

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण हेतु संचालित 'मिशन शक्ति फेज-6.0' अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ के मार्गदर्शन में आज दिनांक 23.10.2026 को जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर विशेष जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

​विभिन्न थाना क्षेत्रों में आयोजित अभियानों का विवरण:

जनपद के प्रमुख थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों, महिला बीट पुलिस कर्मियों तथा एंटी रोमियो स्क्वाड द्वारा अपने-अपने इलाकों के गांवों, बाजारों, विद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर चौपाल व जनसंवाद आयोजित किए गए:

  • ​थाना अमृतपुर: पुलिस टीम ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल लगाकर महिलाओं एवं छात्राओं को शासन द्वारा संचालित योजनाओं तथा साइबर सुरक्षा के उपायों से अवगत कराया।
    52136
  • ​कोतवाली फर्रूखबाद: बाजारों व घनी आबादी वाले क्षेत्रों में गश्त के दौरान महिलाओं को आत्मरक्षा, अधिकारों एवं आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस सहायता प्राप्त करने के तरीके बताए गए।
    52137
  • ​कोतवाली फतेहगढ़: शैक्षणिक संस्थानों एवं कोचिंग सेंटरों में छात्र-छात्राओं को डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन फ्रॉड, सोशल मीडिया सेफ्टी तथा पॉक्सो एक्ट के संबंध में जागरूक किया गया।
    52138
  • ​थाना कमालगंज: महिलाओं को मुख्यमंत्री सुमंगला योजना, विधवा पेंशन योजना, बाल कल्याण योजनाओं तथा बाल मजदूरी उन्मूलन के प्रति जागरूक किया गया।
    52139
  • ​कोतवाली मोहम्मदाबाद: साइबर अपराधों से बचाव हेतु निजी जानकारी, OTP व पासवर्ड किसी से साझा न करने तथा संदिग्ध लिंक/कॉल से सतर्क रहने की सलाह दी गई।
    52140
  • ​थाना मेरापुर: पुलिस कर्मियों द्वारा महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी पैम्फलेट वितरित कर महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
    52141
  • ​थाना राजेपुर: पुलिस टीम ने गांवों में जनसंपर्क कर महिलाओं को बिना किसी डर के किसी भी उत्पीड़न या अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया।
    52142

​महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर:

कार्यक्रम के दौरान किसी भी आपात स्थिति या सहायता के लिए निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबरों का प्रचार-प्रसार किया गया:

  • ​वूमेन पावर लाइन: 1090
  • ​मुख्यमंत्री हेल्पलाइन: 1076
  • ​चाइल्ड हेल्पलाइन: 1098
  • ​साइबर अपराध हेल्पलाइन: 1930 
  • ​पुलिस आपातकालीन सेवा: 112
  • ​एंबुलेंस सेवा: 108

आधिकारिक पोर्टल : 

  • http://cybercrime.gov.in
  • http://cybercrime.gov.in