Saturday, 24 October 2026 | 3:02 PM
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी : एमएलसी चुनाव को लेकर डीएम और एसपी ने जमुनबाद व गोला का किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश

जिलाधिकारी और एसएसपी ने कृषि महाविद्यालय जमुनबाद और गोला नगर पालिका पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का सूक्ष्मता से मुआयना किया।
Share:
लखीमपुर खीरी : एमएलसी चुनाव को लेकर डीएम और एसपी ने जमुनबाद व गोला का किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश
निरीक्षण की तस्वीर
गोला गोकर्णनाथ: उत्तर प्रदेश विधान परिषद् निर्वाचन-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्री अंजनी कुमार सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने संयुक्त रूप से गोला गोकर्णनाथ क्षेत्र का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान शीर्ष अधिकारियों ने कृषि महाविद्यालय लखीमपुर खीरी कैम्पस जमुनबाद, गोला गोकर्णनाथ तथा नगर पालिका परिषद गोला के मतदान/प्रशासनिक केंद्रों एवं संबंधित स्थलों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा ड्यूटीरत कर्मचारियों को कड़े दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी और एसएसपी ने कृषि महाविद्यालय जमुनबाद पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का सूक्ष्मता से मुआयना किया। उन्होंने परिसर में प्रकाश, पेयजल, शौचालय, आवागमन के मार्गों और सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया ताकि मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इसके बाद अधिकारियों ने नगर पालिका गोला का भी निरीक्षण किया और वहां चल रही तैयारियों की समीक्षा की। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का कड़ाई से जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल और प्रशासनिक कर्मियों को निर्देशित किया कि वे पूरी सतर्कता बरतें, शांति व्यवस्था बनाए रखें और निर्वाचन आयोग के मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाए ताकि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह से शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।