Saturday, 24 October 2026 | 3:03 PM
भारत

गया: केंद्रीय मंत्री माननीय मांझी जी शोकाकुल परिवार से मिलकर सांत्वना दी

Share:
गया: केंद्रीय मंत्री माननीय मांझी जी शोकाकुल परिवार से मिलकर सांत्वना दी
गया: जनपद के सांसद सह केंद्रीय मंत्री माननीय जीतन राम मांझी आज गया जिले के जेठियन जाकर वहां के सुधांशु शेखर उर्फ पिंटू सिंह से मिले और उन्हें सांत्वना देते हुए कहा कि जिला के वरीय पदाधिकारी से बात करके हत्याकांड के अभियुक्तों को स्पीडी ट्रायल कराकर जल्द ही सजा दिलाएंगे।
स्मरणीय है कि गत 19 अक्टूबर की रात्रि सुधांशु शेखर उर्फ पिंटू सिंह के सिद्धार्थपुरी कॉलोनी स्थित आवास से उनके दोनो बेटों को बुलाकर अपराधियों ने गोली मार दी थी जिससे एक छोटे बेटे की मृत्यु तत्काल हो गई थी जबकि दूसरे बेटे का इलाज एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। मृतक के पिता सुधांशु शेखर खुद सब इंस्पेक्टर पर पर कार्यरत हैं।
हालांकि गया पुलिस ने उस हत्याकांड के प्रमुख अभियुक्तों को 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया जिसके तहत पुलिस को  दो को हाफ एनकाउंटर करना पड़ा। घायल आरोपियों का  इलाज पुलिस कस्टडी में मगध मेडिकल में चल रहा है।