Monday, 14 September 2026 | 6:24 PM
India

गौतमबुद्ध नगर: YEIDA के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना, किया किसान महापंचायत का ऐलान

भारतीय किसान यूनियन कृषक शक्ति ने ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रुप से जेवर एयरपोर्ट के प्रथम फेस के किसानों की मुआवजे की राशि को बढ़ाएं जाने के संबंध में चर्चा की। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमन ठाकुर ने कहा कि हम शासन प्रशासन से निवेदन करते हैं कि भट्टा पारसौल
Share:
गौतमबुद्ध नगर: YEIDA के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना, किया किसान महापंचायत का ऐलान
Read in your preferred language.


भारतीय किसान यूनियन कृषक शक्ति ने ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रुप से जेवर एयरपोर्ट के प्रथम फेस के किसानों की मुआवजे की राशि को बढ़ाएं जाने के संबंध में चर्चा की।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अमन ठाकुर ने कहा कि हम शासन प्रशासन से निवेदन करते हैं कि भट्टा पारसौल जैसी स्थिति अब ना दोहराई जाए। जेवर एयरपोर्ट के प्रथम फेस के किसानों को भी वो समान अधिकार मिलना चाहिए जो द्वितिय फेस के किसानों को दिया गया है। जिला अध्यक्ष हरिओम सिंह ने कहा कि अगर किसानों की इस मांग को पूरा नहीं किया जाता है तो यमुना विकास प्राधिकरण पर 29 तारीख को अनिश्चितकालीन धरने की शुरुआत की जाएगी। इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय सलाहकार रामभरोसे शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव रघुराज नेताजी, राष्ट्रीय महामंत्री मनोज प्रधान, जितेंद्र प्रधान, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव मुकेश गौड़ आदि ने भी अपने विचार रखे।
इस दौरान पर राष्ट्रीय सह सलाहकार निरंजन गॉड, राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुनील शर्मा, ठाकुर सुरजन सिहं, प्रदेश महासचिव प्रमोद भाटी, जेवर नगर अध्यक्ष फिरोज खान, जेवर नगर सचिव भूरा खान, बुलंदशहर के वरिष्ठ किसान नेता मनोज चौधरी, योगेश सोलंकी आदि उपस्थित रहे।