Monday, 14 September 2026 | 9:26 PM
India

गौतमबुद्ध नगर: एक साथ 58 पुलिसकर्मियों के ठहरने की व्यवस्था से लैस नोएडा पुलिस के लिए बना पहला बैरक

गौतमबुद्ध नगर: एक साथ 58 पुलिसकर्मियों के ठहरने की व्यवस्था से लैस नोएडा पुलिस के लिए बना पहला बैरक- गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने जिले में तैनात पुलिसकर्मियों को आज एक बड़ा तोहफा दिया है। नोएडा के सेक्टर-20 थाने में पुलिस कर्मियों के लिए बैरक का उद्घाटन किया गया। इस बैरक में एक साथ 58
Share:
गौतमबुद्ध नगर: एक साथ 58 पुलिसकर्मियों के ठहरने की व्यवस्था से लैस नोएडा पुलिस के लिए बना पहला बैरक
Read in your preferred language.

गौतमबुद्ध नगर: एक साथ 58 पुलिसकर्मियों के ठहरने की व्यवस्था से लैस नोएडा पुलिस के लिए बना पहला बैरक- गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने जिले में तैनात पुलिसकर्मियों को आज एक बड़ा तोहफा दिया है। नोएडा के सेक्टर-20 थाने में पुलिस कर्मियों के लिए बैरक का उद्घाटन किया गया। इस बैरक में एक साथ 58 पुलिसकर्मी आराम से ठहर सकते हैं। जिसमें पुलिसकर्मी आराम से सोने, रुकने व आराम करने के अलावा काफी सुविधाएं भी इस बैरक में उपलब्ध है।

लक्ष्मी सिंह ने बताया कि यह पहल जिले की कई कंपनियों के साथ मिलकर की गई है। उन्होंने जिले के सभी डीसीपी को निर्देशित किया है कि अगर किसी पुलिस चौकी या थाने में बैरक की व्यवस्था नहीं है तो उसके प्रस्ताव को बनवाएं और पुलिस मुख्यालय भिजवा दें। इस पर विचार किया जाएगा।

यह नोएडा पुलिस की एक शानदार पहल है। जिन पुलिस वालों को रहने की सुविधाएं नहीं मिल पाती है। उनको यहां पर हर सुविधाएं मिलेगी। इसके अलावा पुलिस वालों के लिए सामान रखने की व्यवस्था की गई है।