Tuesday, 15 September 2026 | 3:49 AM
भारत

गौतमबुद्ध नगर : YEIDA द्वारा लगभग 50 लोगों पर एफआईआर दर्ज-

गौतमबुद्ध नगर : YEIDA द्वारा लगभग 50 लोगों पर एफआईआर दर्ज- ग्रेटर नोएडा यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी ने अपने इलाके में अवैध रूप से कॉलोनी बसाने वालों पर एफआईआर दर्ज करवाई है। यह मुकदमा बुधवार को अलीगढ़ जिले के टप्पल थाने में दर्ज करवाया गया है। जिन 50 लोगों पर एफआईआर दर्ज करवाई गई
Share:
गौतमबुद्ध नगर : YEIDA द्वारा लगभग 50 लोगों पर एफआईआर दर्ज-
Read in your preferred language.

गौतमबुद्ध नगर : YEIDA द्वारा लगभग 50 लोगों पर एफआईआर दर्ज- ग्रेटर नोएडा यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी ने अपने इलाके में अवैध रूप से कॉलोनी बसाने वालों पर एफआईआर दर्ज करवाई है। यह मुकदमा बुधवार को अलीगढ़ जिले के टप्पल थाने में दर्ज करवाया गया है। जिन 50 लोगों पर एफआईआर दर्ज करवाई गई है, वह बिल्डर, कंस्ट्रक्शन और कॉलोनी बसाने वाली कंपनियों के डायरेक्टर हैं। आपको बता दें कि इन लोगों ने यमुना प्राधिकरण के अधिसूचित इलाके में अवैध कालोनियां बसाई हैं। करीब 250 करोड़ रुपए की जमीन पर कब्जा किया है। तीन दिन पहले प्राधिकरण ने इनके खिलाफ ध्वस्तीकरण अभियान चलाया था। अब इन सारे लोगों पर मुकदमा दर्ज करवाया गया है।
यमुना अथॉरिटी की सीईओ मोनिका रानी ने कहना है हमें जानकारी मिली है कि बड़ी संख्या में बिल्डर और कॉलोनाइजर सक्रिय हैं। यह लोग जेवर में बन रहे नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से जुड़े लोभ लुभावन वादे करके आम आदमी को गुमराह कर ठग रहे हैं। ऐसे लोग प्राधिकरण के अधिसूचित इलाकों में अवैध कॉलोनी बसाने की कोशिश करते हैं। जानकारी मिलने पर प्राधिकरण उन्हें ध्वस्त कर देता है।
यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के दायरे में आवासीय, औद्योगिक और संस्थागत गतिविधियों के लिए केवल प्राधिकरण से भूमि आवंटन ही हासिल करें। अवैध निर्माण के खिलाफ प्राधिकरण की यह कार्रवाई जारी रहेगी। अभी गैरकानूनी गतिविधियां संचालित करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही की जाएंगी। इसलिए आप लोगों से अपील है कि ठगी की शिकार ना बने।

देखें लिस्ट-

  • मेमर्स अर्पण ग्रीन इस्टेट प्राइवेट लिमिटेड के डारेक्टर चंद्रप्रकाश
  • मेमर्स अर्पण ग्रीन इस्टेट प्राइवेट लिमिटेड के डारेक्टर हंसराज
  • मेमर्स अससंघ के डायरेक्टर राकेश कुमार
  • मेमर्स चेरीबिल्ट कान के डायरेक्टर आनंद कुमार सिंह नागर
  • हरे कृष्ण कंस्ट्रक्शन के गोपाल जालान
  • श्रीमति सुधा शर्मा
  • श्रीमति विमला देवी
  • श्रीमति कामिनी जैन
  • श्रीमति शिवानी अग्रवाल
  • मोहम्मद शरीब
  • निशांत सिंह
  • शशि बाला त्रिपाठी
  • श्रीमती रुखसाना परवीन
  • जिरेजी कुमार
  • फराज अहमद
  • मोहम्मद यासीन
  • साद रहमान
  • अहमुद्दीन
  • श्रीमती मीनू कालरा
  • एशियन ग्रुप ऑफ प्रमोटर्स डेवलपमेंट्स
  • श्रीमती रजनी शर्मा
  • श्रीमती शहीक
  • श्रीमती सक्सेना
  • श्रीमती मीनू
  • रविंदर कुमार
  • खलील
  • मुनेश कुमार
  • कलुआ खान
  • राधा-कृष्ण प्लानिंग एंड कॉलोनी नाइजर प्राइवेट लिमिटेड
  • तेजपाल
  • रामवीर
  • देशराज
  • निरंजन
  • पुष्पेंद्र सिंह
  • निरंजन सैनी
  • रामवीर
  • राकेश
  • शेरा 
  • गिरिराज सिंह
  • मनवीर सिंह
  • अंजली शर्मा आदि