Tuesday, 15 September 2026 | 2:49 AM
भारत

गौतमबुद्ध नगर : ग्रेटर नोएडा जोन में डीसीपी ने उन्नीस पुलिसकर्मियों के किये तबादले,

गौतमबुद्ध नगर : ग्रेटर नोएडा जोन में डीसीपी साद मियां खान ने 19 पुलिसकर्मियों के तबादले किए है। तबादला सूची में 16 उपनिरीक्षक और 03 मुख्य आरक्षी शामिल है। इनमें 4 चौकी इंचार्ज के भी तबादले किए गए हैं। इसके अलावा 5 थानों पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक भी तैनात किए गए है।  देखें लिस्ट उपनिरीक्षक सुधीर कुमार डाग
Share:
गौतमबुद्ध नगर : ग्रेटर नोएडा जोन में डीसीपी ने उन्नीस पुलिसकर्मियों के किये तबादले,
Read in your preferred language.

गौतमबुद्ध नगर : ग्रेटर नोएडा जोन में डीसीपी साद मियां खान ने 19 पुलिसकर्मियों के तबादले किए है। तबादला सूची में 16 उपनिरीक्षक और 03 मुख्य आरक्षी शामिल है। इनमें 4 चौकी इंचार्ज के भी तबादले किए गए हैं। इसके अलावा 5 थानों पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक भी तैनात किए गए है। 

देखें लिस्ट

  1. उपनिरीक्षक सुधीर कुमार डागर को ग्रेटर नोएडा जोन से चौकी इंचार्ज सैंथली थाना जारचा बनाया गया।
  2. उपनिरीक्षक सुनील कुमार भार्गव को थाना जेवर से चौकी प्रभारी रनहेरा थाना जेवर बनाया गया।
  3. उपनिरीक्षक दिनेश मलिक को थाना दादरी से चौकी प्रभारी रेलवे चौकी थाना दादरी बनाया गया।
  4. उपनिरीक्षक दिनेश कुमार सिंह को चौकी मंडी श्याम नगर थाना दनकौर से चौकी एनटीपीसी थाना जारचा भेजा गया।
  5. उपनिरीक्षक योगेंद्र चौधरी को थाना दनकौर से चौकी मंडी श्याम नगर थाना दनकौर भेजा गया।
  6. उपनिरीक्षक कमल देव को चौकी प्रभारी रनहेरा थाना जेवर से प्रभारी सोशल मीडिया ग्रेटर नोएडा बनाया गया।
  7. उपनिरीक्षक सचिन जावला का सैंथली किया गया स्थानांतरण निरस्त कर थाना बीटा-2 भेजा गया।
  8. उपनिरीक्षक अमरपाल सिंह का मंडी श्याम नगर किया गया स्थानांतरण निरस्त कर चौकी प्रभारी जज कॉलोनी थाना बीटा-2 बनाया गया।
  9. उपनिरीक्षक सुनील कुमार को ग्रेटर नोएडा जॉन से वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना ईकोटेक-प्रथम बनाया गया।
  10. उपनिरीक्षक दिनेश कुमार को थाना दनकौर से वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना दनकौर बनाया गया।
  11. उपनिरीक्षक अभ्येंद्र कुमार सिंह को एसएसआई जेवर से वरिष्ठ उप निरीक्षक रबूपुरा बनाया गया।
  12. उपनिरीक्षक शरद यादव को थाना जेवर से वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना जेवर बनाया गया।
  13.  उपनिरीक्षक चंद्र प्रकाश शर्मा को थाना दादरी से वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना दादरी बनाया गया।
  14. उपनिरीक्षक सत्येंद्र यादव को थाना कासना से थाना दनकौर भेजा गया।
  15. उपनिरीक्षक योगेश सिंह को थाना ईकोटेक प्रथम से थाना कासना भेजा गया।
  16. उपनिरीक्षक सत्येंद्र कुमार शर्मा को थाना रबूपुरा से थाना कासना भेजा गया।
  17. मुख्य आरक्षी विवेक को थाना कासना से हेड मोहर्रिर थाना कासना बनाया गया।
  18. मुख्य आरक्षी अवनीश का थाना बीटा-2 से थाना रबूपुरा किया गया। स्थानांतरण निरस्त कर हेड मोहर्रिर थाना बीटा-2 बनाया गया।
  19. मुख्य आरक्षी संजीव को जिला कारागार से हेड मोहर्रिर थाना इकोटेक-वन बनाया गया।