Tuesday, 15 September 2026 | 3:43 AM
भारत

गौतमबुद्ध नगर : अगले 45 दिन डीएनडी फ्लाईओवर पर जाने से बचें, बन रहा है नया सिक्स लेन फ्लाईओवर, दिल्ली-नोएडा वालों हो जाये सावधान

गौतमबुद्ध नगर, एनसीआर : अगले 45 दिन डीएनडी फ्लाईओवर पर जाने से बचें, बन रहा है नया सिक्स लेन फ्लाईओवर, दिल्ली-नोएडा वालों हो जाये सावधान- नोएडा समेत पूरे दिल्ली एनसीआर वालों के लिए जरूरी खबर नोएडा ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक कि आश्रम फ्लाईओवर 45 दिनों के लिए बंद हो गया है। जिसके चलते नोएडा से दिल्ली के
Share:
गौतमबुद्ध नगर : अगले 45 दिन डीएनडी फ्लाईओवर पर जाने से बचें, बन रहा है नया सिक्स लेन फ्लाईओवर, दिल्ली-नोएडा वालों हो जाये सावधान
Read in your preferred language.

गौतमबुद्ध नगर, एनसीआर : अगले 45 दिन डीएनडी फ्लाईओवर पर जाने से बचें, बन रहा है नया सिक्स लेन फ्लाईओवर, दिल्ली-नोएडा वालों हो जाये सावधान- नोएडा समेत पूरे दिल्ली एनसीआर वालों के लिए जरूरी खबर नोएडा ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक कि आश्रम फ्लाईओवर 45 दिनों के लिए बंद हो गया है। जिसके चलते नोएडा से दिल्ली के सभी लिंक रोड पर वाहनों का अतिरिक्त दबाव रहेगा और जाम की स्थिति रहेगी। जिससे निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस को ज्यादा संख्या में उन रास्तों पर लगाया गया है, जहां पर वाहनों का ज्यादा दबाव होगा। जल्द ही नोएडा पुलिस की एक टीम डीएनडी फ्लाईओवर से आश्रम तक के मार्ग का जायजा लेगी और फिर डायवर्जन प्लान तैयार किया जाएगा। फिलहाल डीएनडी के पास अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है, ताकि जाम की स्थिति उत्पन्न ना हो।
इस फ्लाईओवर के बंद होने की वजह से नोएडा में जाम की स्थिति और ज्यादा बढ़ गई है। दफ्तरों के समय महामाया फ्लाईओवर पर अधिक जाम लग रहा है।

आदि सड़कों पर जाम का दबाव बना हुआ है अब नोएडा से साउथ दिल्ली और न्यू दिल्ली ई ओर आने-जाने के लिए लोग दिल्ली नोएडा लिंक रोड, कालिंदी कुंज, ओखला बैराज और चिल्ला बॉर्डर का इस्तेमाल ज्यादा कर रहे हैं। इसके चलते वाहनों का दबाव इन मार्गों पर ज्यादा बढ़ गया है। आपको बता दें कि आश्रम फ्लाईओवर से नए डीएनडी फ्लाईओवर को जोड़ने के लिए काफी तेजी के साथ काम चल रहा है। रोजाना करीब 3 लाख वाहन इस सड़क से होकर गुजरते हैं, लेकिन काम चलने के कारण दोनों तरफ के कैरिज-वे बंद किए जाएंगे। यह दोनों कैरिज-वे 25 दिसंबर से 45 दिनों के लिए बंद होंगे। ऐसे में यहां से सफर करने वाले रोजाना 3 लाख लोगों को दिक्कतें होने वाली हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दोनों ओर के कैरिज-वे बंद करने के आदेश दे दिए हैं।

नया प्रोजेक्ट करीब 128.25 करोड़ रुपए के प्रोजेक्‍ट में 1.42 किलोमीटर लंबा छह लेन का फ्लाईओवर बन रहा है। यह आश्रम ओवर पास को डीएनडी से जोड़ेगा। एक बार यह प्रोजेक्‍ट पूरा होने पर मूलचंद फ्लाइओवर से नोएडा के रजनीगंधा चौक तक 9 किलोमीटर लंबा स्‍ट्रेच सिग्‍नल-फ्री हो जाएगा। एक्‍सटेंडेड फ्लाइओवर बनने के बाद किलोकरी से बस 100 मीटर दूर यू-टर्न लेकर रोड क्रॉस कर पाएंगे। महारानी बाग और साउथ दिल्‍ली जाना आसान होगा। नोएडा, आईटीओ और गाजियाबाद जाने के लिए यू-टर्न की खातिर महारानी बाग से सराय काले खां के बीच एक किलोमीटर की दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।