फाइबर से भरपूर है पॉपकॉर्न, इस तरह खाने से जड़ से खत्म होगी कब्ज
पॉपकॉर्न यदि सही तरीके से पकाया गया हो तो वह स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। लेकिन पॉपर्कार्न में ज्यादा तेल या घी का प्रयोग न हो इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए। पॉपकॉर्न पर लहसुन और कालीमिर्च पाउडर डालकर खाने से दिल मजबूत होता है। आज हम आपको पॉपकॉर्न के सेवन से कब्ज से छुटकारा पाने की तरकीब
By
Adarsh Kumar
•
Published
13 June 2026, 10:52 AM
•
1 Views
Share:
Read in your preferred language.
पॉपकॉर्न यदि सही तरीके से पकाया गया हो तो वह स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। लेकिन पॉपर्कार्न में ज्यादा तेल या घी का प्रयोग न हो इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए। पॉपकॉर्न पर लहसुन और कालीमिर्च पाउडर डालकर खाने से दिल मजबूत होता है। आज हम आपको पॉपकॉर्न के सेवन से कब्ज से छुटकारा पाने की तरकीब बता रहे हैं।
बिगड़ते लाइफस्टाइल के चलते आजकल आधे से ज्यादा लोग कब्ज की चपेट में है। यह एक ऐसी समस्या है जिसमें व्यक्ति असहज तो महसूस करता ही है साथ ही उसका पेट फूलना, पेट के निचले हिस्से में दर्द होना और मल का कड़ा निकलने जैसी समस्याएं होती है। लेकिन आपको शायद जानकर हैरानी होगी कि कब्ज की समस्या के लिए पॉपकॉर्न वाकई बहुत फायदेमंद है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो हमारी आंतों पर चिपके मल को बाहर निकालने में मदद करता है। यदि आपको कब्ज की ज्यादा समस्या है तो आप पॉपकॉर्न और पानी पीना अच्छी तरह शुरू कर दें। आपको कुछ ही दिनों में रिजल्ट दिख जाएगा। पॉपकॉर्न विटामिन और खनिज पदार्थों के भी स्रोत हैं। इसमें रेशे की भी भरपूर मात्रा होती है, जिससे भूख जल्दी शांत होती है। पापकार्न लो कैलोरी फूड की श्रेणी में आते हैं जिससे यह वजन कम करने में भी सहायक होते हैं।
चिकित्सक मानते हैं कि अगर आप पॉपकॉर्न को ओवन में ज्यादा तेल या घी के बजाय थोड़े बटर में पकाया जाए, तो यह सेहत के लिए बढि़या है। पापकार्न पर लहसुन और काली मिर्च पाउडर दिल की कार्यविधि को मजबूत बनाता है। कोशिश की जानी चाहिए कि इसमें नमक की मात्रा कम रहे क्योंकि इससे रक्तचाप को नियंत्रित रखने में मदद मिलेगी।
पॉपकॉर्न को कैंसररोधी भी माना जाता है। इसे खाने से कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचाव किया जा सकता है। पॉपकॉर्न में मौजूद फाइबर और पालीफिनाइल कैंसर जैसे रोगों के खतरों को कम करते हैं।