फर्रुखाबाद (द दस्तक 24):
अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर श्री अनुपम कुलश्रेष्ठ के निर्देशन और पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर रेंज, कानपुर श्री यमुना प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद फतेहगढ़ में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध निरंतर प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना कमालगंज पुलिस ने दहेज हत्या व उत्पीड़न के मामले में नामजद वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
घटना का संक्षिप्त विवरण:
दिनांक 30.10.2026 को वादी द्वारा थाना कमालगंज पर लिखित तहरीर दी गई थी। तहरीर में आरोप लगाया गया था कि अभियुक्तगण द्वारा वादी की बहन से अतिरिक्त दहेज में 05 लाख रुपये की मांग कर उसे प्रताड़ित किया गया तथा दहेज न देने के कारण गाली-गलौज और मारपीट की गई, जिससे क्षुब्ध होकर वादी की बहन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कमालगंज पर मु०अ०सं० 349/2026 धारा 115(2)/352/85/80(2) BNS व 3/4 डीपी एक्ट (थाना कमालगंज, जनपद फतेहगढ़) बनाम अवनीश पुत्र स्व. कौशलेन्द्र सिंह आदि 05 (निवासीगण ग्राम नगला जोध, थाना कमालगंज, जनपद फतेहगढ़) के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मामले में नामजद/वांछित अभियुक्त अवनीश कुमार पुत्र स्व. कौशलेन्द्र सिंह (निवासी: ग्राम नगला जोध, थाना कमालगंज, जनपद फतेहगढ़) को गिरफ्तार कर लिया तथा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:
- मु०अ०सं० 349/2026 धारा 115(2)/352/85/80(2) BNS व 3/4 डीपी एक्ट, थाना कमालगंज, जनपद फतेहगढ़।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
- थानाध्यक्ष श्री दीपक कुमार त्रिवेदी
- उ०नि० महेन्द्र सिंह
- हे०का० कृष्णपाल