Monday, 14 September 2026 | 11:44 PM
भारत

फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने ली शुक्रवार परेड की सलामी, बलवा ड्रिल का कराया अभ्यास

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जून 2026 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइन फतेहगढ़ स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों की वर्दी, अनुशासन एवं परेड की गुणवत्ता का जायजा लिया तथा आवश्यक दिश
Share:
फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने ली शुक्रवार परेड की सलामी, बलवा ड्रिल का कराया अभ्यास
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जून 2026 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइन फतेहगढ़ स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों की वर्दी, अनुशासन एवं परेड की गुणवत्ता का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

परेड निरीक्षण के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर में संचालित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डायल-112 कार्यालय, पुलिस मेस, परिवहन शाखा, बैरकों एवं क्वार्टर गार्ड की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

इसके बाद पुलिस लाइन फतेहगढ़ में बलवा ड्रिल (रायट कंट्रोल अभ्यास) का आयोजन किया गया। अभ्यास के दौरान पुलिस बल को भीड़ नियंत्रण, दंगा-रोधी उपकरणों के प्रभावी उपयोग, आंसू गैस के प्रयोग, वाटर कैनन संचालन तथा आपात परिस्थितियों में त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई करने का प्रशिक्षण दिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पुलिस बल का नियमित प्रशिक्षण एवं अभ्यास अत्यंत आवश्यक है। बलवा ड्रिल के माध्यम से पुलिसकर्मियों की कार्यकुशलता एवं तत्परता को और बेहतर बनाया जा रहा है।

इस अवसर पर पुलिस लाइन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।