Monday, 14 September 2026 | 11:43 PM
भारत

फर्रुखाबाद:शमसाबाद पुलिस ने महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति किया जागरूक

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 जनवरी 2026 नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से थाना शमसाबाद पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं और किशोरियों को उनके अधिकारों, सुरक्
Share:
फर्रुखाबाद:शमसाबाद पुलिस ने महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति किया जागरूक
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 जनवरी 2026 नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से थाना शमसाबाद पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं और किशोरियों को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा सरकारी सहायता सेवाओं की जानकारी दी।

अभियान के अंतर्गत महिलाओं व बालिकाओं को आपात स्थिति में उपयोग किए जाने वाले महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों—1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपात सेवा), 1090 (महिला पावर लाइन) एवं 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही यह भी समझाया गया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध या अन्य महिला सम्बन्धी अपराधों की स्थिति में बिना डर के पुलिस एवं संबंधित विभाग से संपर्क करें।

पुलिस अधिकारियों ने महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और कानूनी अधिकारों पर भी प्रकाश डाला तथा बालिकाओं को सुरक्षित रहने के लिए आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकता है, इसके लिए जन-जागरूकता बेहद आवश्यक है।

अभियान के दौरान महिलाओं ने पुलिस द्वारा दी गई जानकारी की सराहना की और कहा कि ऐसे प्रयासों से उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है तथा वे अपने अधिकारों के प्रति अधिक सजग होती हैं। शमसाबाद पुलिस ने भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम जारी रखने की बात कही।