Monday, 14 September 2026 | 11:45 PM
भारत

फर्रुखाबाद:मेला श्री रामनगरिया में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 फरवरी 2026 मेला श्री रामनगरिया, पांचाल घाट फर्रुखाबाद में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फर्रुखाबाद के तत्वावधान में दिनांक 01 फरवरी 2026 (रविवार) को विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय जनपद न्यायाधीश श्री नीरज कुमार द्वारा
Share:
फर्रुखाबाद:मेला श्री रामनगरिया में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 फरवरी 2026 मेला श्री रामनगरिया, पांचाल घाट फर्रुखाबाद में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फर्रुखाबाद के तत्वावधान में दिनांक 01 फरवरी 2026 (रविवार) को विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय जनपद न्यायाधीश श्री नीरज कुमार द्वारा की गई।

शिविर का उद्देश्य आमजन को विधिक अधिकारों की जानकारी देना, सुलभ न्याय सुनिश्चित करना तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न विधिक सेवाओं एवं योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा। इस अवसर पर प्राधिकरण के माध्यम से उत्कृष्ट कार्य करने वाले 06 पैरा विधिक वालंटियर्स/अधिकार मित्र—नरेन्द्र सिंह परिहार, यशपाल सिंह, देवराज सिंह, हेतराम, धनदेवी एवं अंजली—को माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा शाल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय जनपद न्यायाधीश श्री नीरज कुमार, अपर जनपद न्यायाधीशगण सर्वश्री दीपेंद्र कुमार सिंह, मेराज अहमद, संजय कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री घनश्याम शुक्ला, सिविल जज श्री जयवीर सिंह एवं दीपिका रानी द्वारा दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया।

इसके अतिरिक्त लीगल एड डिफेंस काउंसिलगण शिव नरेश सिंह, सुरेन्द्र कुमार राणा, प्रशांत गुप्ता, परिवार कल्याण समिति की सदस्यगण गुंजा जैन, भावना गुप्ता, मालती देवी, शिवांगी तिवारी, वाणी मिश्रा, इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी फर्रुखाबाद के उपाध्यक्ष शीश मेहरोत्रा, जिला प्रशासन की डॉ. रंजना राणा तथा पत्रकार सतीश गुप्ता को भी माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा शाल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फर्रुखाबाद की सचिव श्रीमती प्रियंका गांधी ने प्राधिकरण द्वारा संचालित प्रचलित कार्यों एवं विभिन्न विधिक योजनाओं की जानकारी देते हुए उपस्थित जनमानस को जागरूक किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्व सचिव/अपर जनपद न्यायाधीश श्री संजय कुमार ने लोगों से अपील की कि वे प्राप्त विधिक जानकारी को अपने पड़ोसियों एवं रिश्तेदारों तक भी पहुंचाएं।

अपर जनपद न्यायाधीश श्री मेराज अहमद द्वारा प्रस्तुत गीत ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। माननीय जनपद न्यायाधीश श्री नीरज कुमार ने अपने उद्बोधन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फर्रुखाबाद के कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

कार्यक्रम के सफल संचालन एवं आयोजन में सहयोग के लिए सचिव श्रीमती प्रियंका गांधी ने अधिवक्ता श्री जवाहर सिंह गंगवार, डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल श्री सुरेंद्र कुमार राणा, उपस्थित न्यायाधीशगण, अधिवक्ता बंधुओं एवं जनमानस के प्रति आभार व्यक्त किया। शिविर में जादूगर गोगा द्वारा अपने जादू के माध्यम से विधिक जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया गया।