Monday, 14 September 2026 | 11:45 PM
भारत

फर्रुखाबाद:जहानगंज पुलिस को मिली सफलता, अवैध तमंचा व कारतूस सहित युवक गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 मई 2026 जनपद में अपराध एवं अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जहानगंज पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, चार जिंदा कारतूस 315 बोर तथा बिना कागजात की मोटरसाइकिल बरामद की ह
Share:
फर्रुखाबाद:जहानगंज पुलिस को मिली सफलता, अवैध तमंचा व कारतूस सहित युवक गिरफ्तार
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 मई 2026 जनपद में अपराध एवं अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जहानगंज पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, चार जिंदा कारतूस 315 बोर तथा बिना कागजात की मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर आलोक सिंह के निर्देशन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज कानपुर हरीश चन्दर के कुशल पर्यवेक्षण में की गई। थाना जहानगंज पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी, तभी मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपी की पहचान रामू उर्फ धीरेन्द्र पुत्र उमेश चन्द्र निवासी लहुआ नगला थाना जहानगंज जनपद फतेहगढ़ के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा एवं चार जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किए गए। साथ ही आरोपी के पास मौजूद मोटरसाइकिल के कागजात न मिलने पर वाहन को एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया।

पुलिस ने बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना जहानगंज में मु0अ0सं0 76/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

बरामदगी का विवरण

एक अवैध तमंचा, 04 जिंदा कारतूस 315 बोर

बिना कागजात की मोटरसाइकिल सीज

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

मु0अ0सं0 76/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जहानगंज जनपद फतेहगढ़।