Monday, 14 September 2026 | 6:59 PM
India

फर्रुखाबाद:191 करोड़ की लागत से बन रहे गंगा सेतु का डीएम ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और सुरक्षा पर दिए सख्त निर्देश

  फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 मई 2026 जनपद में हरदोई-कमालगंज मार्ग पर गंगा नदी पर लगभग ₹191.13 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन सेतु, पहुँच मार्ग एवं सुरक्षात्मक कार्यों का गुरुवार को जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता
Share:
फर्रुखाबाद:191 करोड़ की लागत से बन रहे गंगा सेतु का डीएम ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और सुरक्षा पर दिए सख्त निर्देश
Read in your preferred language.

 
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 मई 2026 जनपद में हरदोई-कमालगंज मार्ग पर गंगा नदी पर लगभग ₹191.13 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन सेतु, पहुँच मार्ग एवं सुरक्षात्मक कार्यों का गुरुवार को जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता तथा सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया।जिलाधिकारी ने पहुँच मार्ग पर संभावित कटान वाले क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों से अब तक किए गए सुरक्षात्मक कार्यों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने नदी किनारे कराए जा रहे पिचिंग कार्यों का भौतिक सत्यापन भी किया और कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप कराने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान डीएम ने सेतु निगम एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता और तय समयसीमा के भीतर पूर्ण कराए जाएं, ताकि आमजन को बेहतर आवागमन सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि यह परियोजना जनहित से जुड़ी अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजना है और कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इसके साथ ही जिलाधिकारी ने अधिकारियों को नियमित निगरानी बनाए रखने तथा कटान प्रभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए, जिससे भविष्य में किसी प्रकार की क्षति की संभावना न रहे।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, सेतु निगम के अधिकारी, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी तथा संबंधित कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।