Monday, 14 September 2026 | 11:44 PM
भारत

फर्रुखाबाद:राजेपुर सीएचसी का डीएम डॉ. अंकुर लाठर ने किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 जुलाई 2026 जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने अमृतपुर तहसील स्थित राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं, चिकित्
Share:
फर्रुखाबाद:राजेपुर सीएचसी का डीएम डॉ. अंकुर लाठर ने किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 जुलाई 2026 जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने अमृतपुर तहसील स्थित राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं, चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति, दवा वितरण व्यवस्था, साफ-सफाई, आपातकालीन सेवाओं और विभिन्न अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती और उपचार के लिए आए मरीजों से सीधे संवाद कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं और दवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि प्रत्येक मरीज का समयबद्ध, संवेदनशील और गुणवत्तापूर्ण उपचार सुनिश्चित किया जाए।

डीएम ने अस्पताल परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा सभी स्वास्थ्य सेवाओं को शासन की मंशा के अनुरूप संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अनुपस्थित रहने या कार्य में शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

डॉ. अंकुर लाठर ने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता आमजन को सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसके लिए सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा।

निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, चिकित्सक एवं संबंधित कर्मचारी भी मौजूद रहे।