Monday, 14 September 2026 | 6:59 PM
India

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी ने सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, जनसेवा में गुणवत्ता पर दिया जोर

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 फरवरी 2026 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा बुधवार को सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रख-रखाव, जनसुविधाओं तथा साफ-सफाई की स्थिति का गहनता से अवलोकन किया। निरीक्षण के
Share:
फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी ने सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, जनसेवा में गुणवत्ता पर दिया जोर
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 फरवरी 2026 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा बुधवार को सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रख-रखाव, जनसुविधाओं तथा साफ-सफाई की स्थिति का गहनता से अवलोकन किया।

निरीक्षण के समय जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि आमजन से जुड़े कार्यों का निस्तारण समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण, कार्यालय में आने वाले नागरिकों के साथ शालीन व्यवहार तथा निर्धारित समय-सीमा में सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया।

जिलाधिकारी ने कार्यालय परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने, कार्यालय के सामने स्थित ढलान को दुरुस्त कराने, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण तथा डिजिटल सेवाओं के प्रभावी उपयोग के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसेवा सर्वोपरि है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

इस अवसर पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं प्रशासन) सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।