Monday, 14 September 2026 | 6:59 PM
India

फर्रुखाबाद:टकोरा से जानलेवा हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, कायमगंज पुलिस की कार्रवाई

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 मार्च 2026 कोतवाली कायमगंज पुलिस ने जान से मारने की नियत से टकोरा (छोटी कुल्हाड़ी) से हमला करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन के नि
Share:
फर्रुखाबाद:टकोरा से जानलेवा हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, कायमगंज पुलिस की कार्रवाई
Read in your preferred language.

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 मार्च 2026 कोतवाली कायमगंज पुलिस ने जान से मारने की नियत से टकोरा (छोटी कुल्हाड़ी) से हमला करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन के निर्देशन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज के पर्यवेक्षण में कोतवाली कायमगंज पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 75/2026 धारा 109(1) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त महेश पुत्र गोपीचंद निवासी ग्राम रूटौल को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने अभियुक्त को घटना में प्रयुक्त टकोरा (छोटी कुल्हाड़ी) के साथ दबोचा है।

घटना का विवरण

घटना 23 मार्च 2026 की है, जब वादी मनोज पुत्र रामेश्वर दयाल निवासी रूटौल ने तहरीर देकर बताया कि अभियुक्त महेश ने उसकी पत्नी पर जान से मारने की नीयत से टकोरा से हमला कर दिया। इस हमले में महिला के चेहरे और कंधे पर गंभीर चोटें आईं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस पूछताछ में खुलासा

गिरफ्तार अभियुक्त महेश ने पूछताछ में बताया कि वह और पीड़िता तंबाकू गोदाम में साथ काम करते थे। पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में उसने गुस्से में आकर हमला कर दिया। उसने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी भी मांगी।

बरामदगी

पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक टकोरा (छोटी कुल्हाड़ी) बरामद किया है।

गिरफ्तारी टीम

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी, उपनिरीक्षक बलवीर सिंह, कांस्टेबल विनीत कुमार एवं कांस्टेबल प्रवीण कुमार की टीम शामिल रही।

पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।