Monday, 14 September 2026 | 6:59 PM
India

फर्रुखाबाद:महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाला मनचला युवक गिरफ्तार, मऊदरवाजा पुलिस की कार्रवाई

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 मई 2026 थाना मऊदरवाजा पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और लड़कियों पर अश्लील फब्तियां कसने एवं अश्लील गाने गाने वाले एक मनचले युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार अपर पुलिस महा
Share:
फर्रुखाबाद:महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाला मनचला युवक गिरफ्तार, मऊदरवाजा पुलिस की कार्रवाई
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 मई 2026 थाना मऊदरवाजा पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और लड़कियों पर अश्लील फब्तियां कसने एवं अश्लील गाने गाने वाले एक मनचले युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज हरीश चन्दर के पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

थाना मऊदरवाजा की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम को सूचना मिली थी कि ग्राम गढ़िया स्थित मंदिर के सामने टहलने आने वाली महिलाओं और युवतियों पर एक युवक अश्लील टिप्पणियां कर रहा है तथा अभद्र गाने गा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी युवक जीवन शाक्य पुत्र चन्द्रभान निवासी मोहल्ला गडरियान, कस्बा एवं थाना राजा का रामपुर जनपद एटा को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना मऊदरवाजा में मु0अ0सं0 180/2026 धारा 296 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी का आपराधिक इतिहास भी दर्ज है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अजब सिंह, उपनिरीक्षक रामकेश सिंह, हेड कांस्टेबल लाल सिंह, हेड कांस्टेबल सुबोध कुमार, महिला कांस्टेबल जयंती कुमारी, ऋचा, कल्पना एवं खुशबू शर्मा शामिल रहीं।