Saturday, 31 October 2026 | 3:12 AM
भारत

फडणवीस ने ली सीएम पद की शपत, अजित पवार बने उपमुख्यमंत्री

महाराष्ट्र की राजनीति में शनिवार सुबह एक बड़ा उलट फेर हुआ। शनिवार की सुबह महाराष्ट्रके राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने आनन फानन में देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपत दिला दी।जबकि एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार के भतीजे अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपत ली। लेकिन इस पुरे मामले को लेकर ए
Share:
फडणवीस ने ली सीएम पद की शपत, अजित पवार बने उपमुख्यमंत्री
महाराष्ट्र की राजनीति में शनिवार सुबह एक बड़ा उलट फेर हुआ। शनिवार की सुबह महाराष्ट्रके राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने आनन फानन में देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपत दिला दी।जबकि एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार के भतीजे अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपत ली। लेकिन इस पुरे मामले को लेकर एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने अपना पल्ला झाड़ लिया है। शरद पवार ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार बनाने के लिए बीजेपी को समर्थन देने का अजीत पवार का निर्णय उनका व्यक्तिगत निर्णय है न कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का और हम उसके इस फैसले का समर्थन या समर्थन नहीं करते हैं। वहीँ शपत ग्रहण समारोह होने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार को बधाई दी।