लाइफ स्टाइल
आईब्रोस की सुंदरता बढ़ाती है आपकी आँखों का आकर्षण, इसे अपनाये देखे ये टिप्स
खूबसूरती बढ़ाने के लिए आँखों का आकर्षक लगना बहुत जरूरी है और इसके लिए आपकी भौंहों का सुन्दर होना भी जरुरी है । जी हाँ, महिलाओं की भौंहें और उनकी सुंदरता महिलाओं के चेहरे में नई जान डाल देती हैं। भौहों का घना और सही आकार आँखों का आकर्षण बढाने में मदद करता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू उपाय ल
खूबसूरती बढ़ाने के लिए आँखों का आकर्षक लगना बहुत जरूरी है और इसके लिए आपकी भौंहों का सुन्दर होना भी जरुरी है । जी हाँ, महिलाओं की भौंहें और उनकी सुंदरता महिलाओं के चेहरे में नई जान डाल देती हैं। भौहों का घना और सही आकार आँखों का आकर्षण बढाने में मदद करता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू उपाय लेकर आए है जिनकी मदद से आप अपनी भौहों को घना और सुंदर बना सकती है । तो आइये जानते हैं इन घरेलू उपायों को ।
1 भोंहो पर बादाम का तेल लगाने से भोंहो का आकर्षण बढ़ता है। बादाम का तेल भोंहो को सही पोषण देता है जिससे यह सुंदर बनती है।
2. 2 बून्द बादाम रोगन में 2 बून्द शहद मिलाकर नियमित रूप से लगाए। बादाम रोगन और शहद भोंहो की जड़ो को पोषित कर उन्हें घना बनाता है।
3. भोंहो को घना बनाने के लिए रुई के फिहे को गुनगुने पानी में भिगोकर भोंहो पर लगाए। फिर हल्के हाथ से 10 मिनट तक मालिश करे। इससे भोंहो की त्वचा में तेजी से रक्त का संचार होगा और वह घनी और सुंदर होंगी।
3. भोंहो पर नियमित रूप से जैतून के तेल की मालिश करे क्योकि जैतून के तेल में पाए जाने तत्व भोंहो को पोषण देकर उन्हें काली और घनी बनाता है।
4. भोंहो की वृद्धि कम होने लग जाये तो भोंहो पर सप्ताह में 2 बार अंडे की सफ़ेद जर्दी लगाए क्योकि जर्दी में सेलेनियम पाया जाता है जो उन्हें पोषण देकर वृद्धि करता है।
ये उपाए करने से आपकी आईब्रो घनी हो जाएँगी और आकर्षक लगेंगी ।