India
इटावा :जनता दर्शन में ब्लाक प्रमुख ताखा ने सुनी जनसमस्याएं, कई समस्याओं का किया त्वरित समाधान
ताखा/इटावा : ब्लॉक क्षेत्र में फैली जन समस्याओं के निस्तारण के लिए हर मंगलवार ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख ताखा द्वारा जनता दरबार लगाया जाता है, जिसमें जन समस्याओं को सुनकर समाधान कराया जाता है, आज भी ताखा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ध्रुव यादव (चीनी) ने जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना। जिसमें
Read in your preferred language.
ताखा/इटावा : ब्लॉक क्षेत्र में फैली जन समस्याओं के निस्तारण के लिए हर मंगलवार ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख ताखा द्वारा जनता दरबार लगाया जाता है, जिसमें जन समस्याओं को सुनकर समाधान कराया जाता है, आज भी ताखा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ध्रुव यादव (चीनी) ने जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना। जिसमें मुख्यतः पंचायती राज विभाग से संबंधित समस्याएं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, ग्राम पंचायत में सफाई का ना होना, मानक विहीन कार्य में सुधार कराना, हेड पंप रिबोर आदि समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को निस्तारण करने के आदेश दिए। और कुछ समस्याओं का तत्काल निस्तारण कराया गया। यहां संदीप, आलोक यादव (लालू) किसान नेता, रामजीवन,आशु यादव, शीलू, शिवराज सिंह प्रधान अमथरी, संजू प्रधान कौआ की क्षेत्र पंचायत सदस्य मौके पर मौजूद रहे।