Tuesday, 15 September 2026 | 12:00 AM
भारत

एटा: पत्रकार अरविंद गुप्ता के घर पहुंचे रहस्य संदेश के संपादक

एटा के जिला अध्यक्ष स्वर्गीय अरविंद गुप्ता के चित्र पर पुष्प अर्पित करते समय भावुक हो गये मंडल अध्यक्ष राम नरेश सिंह चौहान ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जनपद एटा के जिला अध्यक्ष स्वर्गीय अरविंद गुप्ता के आवास पर आज ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन अलीगढ़ मंडल अलीगढ़ के अध्यक्ष
Share:
एटा: पत्रकार अरविंद गुप्ता के घर पहुंचे रहस्य संदेश के संपादक
Read in your preferred language.

एटा के जिला अध्यक्ष स्वर्गीय अरविंद गुप्ता के चित्र पर पुष्प अर्पित करते समय भावुक हो गये मंडल अध्यक्ष राम नरेश सिंह चौहान
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जनपद एटा के जिला अध्यक्ष स्वर्गीय अरविंद गुप्ता के आवास पर आज ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन अलीगढ़ मंडल अलीगढ़ के अध्यक्ष रामनरेश सिंह चौहान पहुंचे और स्वर्गीय पत्रकार अरविंद गुप्ता के परिजनों से मिलकर संगठन की तरफ से शोक संवेदना व्यक्त की और ढाढस बनाते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का पूरा संगठन शोक संतिप्त परिवार के साथ खड़ा है। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि संगठन स्वर्गीय अरविंद गुप्ता के लिए हर लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। मंडल अध्यक्ष राम नरेश सिंह चौहान बहुत ही भावुक हो गए जब उन्होंने स्वर्गीय पत्रकार अरविंद गुप्ता के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और अपनी विनम्र श्रद्धांजलि दी तो उनका गला भर आया और आंखों में आंसू आ गए। तभी उपस्थित सभी लोग भावुक हो गए तथा सभी लोगों की आंखें नम हो गई। मंडल अध्यक्ष स्वर्गीय पत्रकार एवं जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता के पिता, बड़े भाई प्रदीप गुप्ता भामाशाह तथा सुनील गुप्ता भामाशाह से मिले तथा शोक संवेदना व्यक्त की। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राम नरेश सिंह चौहान ने स्वर्गीय अरविंद गुप्ता के 9वर्षीय पुत्र से भी मुलाकात की और उसे सांत्वना दी। मंडल अध्यक्ष रामनरेश सिंह चौहान ने शोक संतृप्त परिवार से कहा के अरविंद गुप्ता को शासन प्रशासन से मिलने वाली समस्त सुविधाएं के लिए वह हर संभव संघर्ष करने के लिए तैयार हैं और कार्यवाही करेंगे मंडल अध्यक्ष ने कहा कि शीघ्र ही संगठन का कोई प्रदेश पदाधिकारी स्वर्गीय अरविंद गुप्ता के परिजनों से आकर मिलेगा। आज पूरे दिन स्वर्गीय अरविंद गुप्ता के आवास पर राजनेताओं, पत्रकारों एवं उनके शुभचिंतकों का शोक संवेदना व्यक्त करने बालों का क्रम जारी रहा जिला सूचना अधिकारी कमलदीप यादव ने भी स्वर्गीय पत्रकार अरविंद गुप्ता के आवास पर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की और उन्हें विभाग की तरफ से पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया।