Tuesday, 13 October 2026 | 4:08 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:विधान परिषद निर्वाचन की तैयारियों को लेकर डीएम-एसपी ने किया बूथों का निरीक्षण

फर्रुखाबाद में विधान परिषद आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर और पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने एमआईसी फतेहगढ़ एवं क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के बूथों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने निर्वाचन व्यवस्थाओं का जायजा लेकर निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
Share:
फर्रुखाबाद:विधान परिषद निर्वाचन की तैयारियों को लेकर डीएम-एसपी ने किया बूथों का निरीक्षण
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद(द दस्तक 24): 12 अक्टूबर 2026 उत्तर प्रदेश विधान परिषद आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों के मद्देनजर जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने सोमवार को एमआईसी, फतेहगढ़ तथा क्रिश्चियन इंटर कॉलेज, फर्रुखाबाद में बनाए गए बूथों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने निर्वाचन से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने बूथों पर आवश्यक सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था तथा निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी तैयारियों की जानकारी संबंधित अधिकारियों से प्राप्त की।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित समय से पूर्ण कर ली जाएं तथा बूथों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

जिलाधिकारी ने निर्वाचन कार्य में लगाए गए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हो सके।

इस दौरान संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।