Tuesday, 15 September 2026 | 3:29 AM
भारत

दिल्ली विधानसभा चुनावः प्रत्याशियों की सूची तय करने को भाजपा सीईसी की बैठक आज

भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों का नाम तय करने के लिए आज बैठक करेगी. सूत्रों ने इस आशय की जानकारी दी. इस समिति में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और पार्टी के अन्य वरिष्ठ सदस्य शामिल हैं. बैठक में दिल्ली भाजपा के पदाधिकारी भी शामिल होंगे.
Share:
दिल्ली विधानसभा चुनावः प्रत्याशियों की सूची तय करने को भाजपा सीईसी की बैठक आज
Read in your preferred language.

भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों का नाम तय करने के लिए आज बैठक करेगी. सूत्रों ने इस आशय की जानकारी दी. इस समिति में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और पार्टी के अन्य वरिष्ठ सदस्य शामिल हैं.

बैठक में दिल्ली भाजपा के पदाधिकारी भी शामिल होंगे. सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को ही सभी 70 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी थी. बताया जा रहा है कि कांग्रेस भी आज सूची जारी कर सकती है. दिल्ली में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान आठ फरवरी को जबकि वोटों की गिनती 11 फरवरी को होनी है.