Tuesday, 15 September 2026 | 2:27 AM
भारत

बरेली/आंवला में प्रसव के बाद गाय की मौत, गौ-रक्षक टीम पर लापरवाही का आरोप, शव पोस्टमार्टम को भेजा।

बरेली/आंवला। आंवला में एक गाय की प्रसव के कुछ समय बाद मौत हो गई। यह घटना की सूचना बुधवार को दी गई कि घटना मोहल्ला कच्चा कटरा में हुई है। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और हिंदू संगठन एकत्रित हो गए, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। सूचना पर चेयरमैन सय्यद आबिद अली, पूर्व चेयरमैन संजीव सक्सेना, कोतवाल बी
Share:
बरेली/आंवला में प्रसव के बाद गाय की मौत, गौ-रक्षक टीम पर लापरवाही का आरोप, शव पोस्टमार्टम को भेजा।
Read in your preferred language.

बरेली/आंवला। आंवला में एक गाय की प्रसव के कुछ समय बाद मौत हो गई। यह घटना की सूचना बुधवार को दी गई कि घटना मोहल्ला कच्चा कटरा में हुई है। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और हिंदू संगठन एकत्रित हो गए, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

सूचना पर चेयरमैन सय्यद आबिद अली, पूर्व चेयरमैन संजीव सक्सेना, कोतवाल बीनू सिंह और एसडीएम सुशील कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे। मृत गाय को तत्काल नगर पालिका के वाहन से पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जबकि उसके बछड़े को नगर पालिका कर्मचारियों को सौंप दिया गया।

इस मामले में आसपुर गांव के गणेश गिरि महंत ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि नगर पालिका की कथित गौ-रक्षक टीम की लापरवाही के कारण गोवंश की मौके पर ही मौत हुई। स्थानीय निवासियों ने नगर पालिका प्रशासन और गौ-रक्षक टीम के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, मोहल्ला कच्चा कटरा में लंबे समय से एक गाय रह रही थी, जिसकी देखभाल स्थानीय लोग करते थे। आरोप है कि नगर पालिका की गौ-रक्षक टीम ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मौके पर पहुंची और गाय को जबरन ट्रॉली में लादने का प्रयास करने लगी। स्थानीय निवासियों ने इसका विरोध किया, तो टीम के सदस्यों ने खुद को नगर पालिका परिषद द्वारा भेजा गया गौ-रक्षक बताया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टीम के कर्मचारियों ने गाय के पैर और गले में रस्सियां बांधकर उसे ट्रॉली में खींचने का प्रयास किया। इस दौरान अत्यधिक खिंचाव और दम घुटने के कारण गाय की मौके पर ही मौत हो गई।

इस घटना के बाद ग्रामीणों और स्थानीय निवासियों में भारी रोष है। गणेश गिरि ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी कर्मचारियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मौके पर हिन्दू संगठनों के दुर्गेश सक्सेना, आशीष हिंदू, विमल त्रिपाठी, मनोज प्रजापति,अनुज यादव, शेखर सिंह, विशंभर दयाल,अभय चौहान और रामवीर प्रजापति भी मौजूद रहे।

मोहल्ले के ही अमित मिश्रा ने बताया गाय का सुरक्षित प्रसव हुआ था।कोई परेशानी नहीं थी किसी के द्वारा नगर पालिका को सूचना दी गई।

नगर पालिका के गौ रक्षक टीम के लोग पहुंचे और जबरन गाय को ट्राली में भरने लगे।जब मोहल्ले के लोगों ने विरोध किया तो नगर पालिका के कर्मचारियों ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। उन्होंने गाय को पटका जिससे गाय के शरीर की प्रक्रिया बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।

आंवला एसडीएम सुशील कुमार मिश्रा ने बताया एक गाय के मरने की सूचना मिली थी। जिसमें तहरीर मिल गई है। मृतक गाय को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के साक्ष्य के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी किसी भी दोषी को बक्सा नहीं जाएगा।

पूर्व अध्यक्ष संजीव सक्सेना ने बताया मोहल्ला कच्चा कटरा में एक गाय लंबे समय से रह रही थी जिसकी आज प्रसव के बाद नगर पालिका की लापरवाही के कारण उसकी मौत हो गई। उन्होंने नियमानुसार उचित कार्रवाई करने और मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। चेतावनी दी है कि अगर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।