Friday, 30 October 2026 | 4:53 PM
लाइफ स्टाइल

बवासीर को ठीक करते हैं मूली के पत्ते, जानें इसके और भी फायदे

मूली एक सब्जी होती है जिसका सेवन अधिकतर लोग करते हैं| गाजर की तरह दिखने वाली इस सब्जी को सलाद के रूप में भी खाया जा सकता है। मूली पाचन क्रिया को सुचारु रखती है और पेट संबंधी समस्यायों से निजात दिलाती है| इस सब्जी में कैलशियम, फोलिक, एसिड, विटामिन सी अधिक मात्रा में पाए जाते हैं जिससे स्वास्थ्य सही र
Share:
बवासीर को ठीक करते हैं मूली के पत्ते, जानें इसके और भी फायदे
मूली एक सब्जी होती है जिसका सेवन अधिकतर लोग करते हैं| गाजर की तरह दिखने वाली इस सब्जी को सलाद के रूप में भी खाया जा सकता है। मूली पाचन क्रिया को सुचारु रखती है और पेट संबंधी समस्यायों से निजात दिलाती है| इस सब्जी में कैलशियम, फोलिक, एसिड, विटामिन सी अधिक मात्रा में पाए जाते हैं जिससे स्वास्थ्य सही रहता है| पेट के लिए लाभदायक विटामिन ए, विटामिन बी, सी के साथ ही क्लोरीन, फास्फोरस, सोडियम, आयरन, मैग्नीशियम की मात्रा मूली के पत्ते में अधिक होती है जिससे पेट सही रहता है। प्रतिरोधक क्षमता सुधारे मूली के पत्तों को खाने से प्रतिरोधक क्षमता सुधर जाती है| इस सब्जी को खाने से शरीर में थकान नहीं रहती| बवासीर ठीक करे पाइल्स से पीड़ित व्यक्तियों के लिए मूली खाना बहुत लाभदायक होता है| मूली के पत्तों की सब्जी का सेवन करें। इससे आप फिट रहेंगे| ब्लडप्रेशर नियंत्रित रखे मूली में सोडियम की अच्छी मात्रा होती है जिससे लो ब्लडप्रेशर के रोगियों को फायदा मिलता है। मूली में पाया जाने वाला एंथेकाइनिन हार्ट को हैल्दी रखता है| कब्ज से छुटकारा फाइबर की मात्रा मूली के पत्तों में अधिक होती है जिससे कब्ज को दूर किया जा सकता है। मूली के रस को पानी व मिश्री के साथ मिलाकर पीने से पीलिया रोग को भी ठीक किया जा सकता है। अब हमारी खबरें यूट्यूब चैनल पर भी  देखें । नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें । https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g अब हमारी ख़बरें एप्लीकेशन पर भी उपलब्ध हैं । हमारा एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर से अभी डाउनलोड करें और खबरें पढ़ें । https://play.google.com/store/apps/details?id=com.dastak24.newsapp&hl=en