Saturday, 21 November 2026 | 2:17 AM
भारत

बिहार के सभी स्कूलों में 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाएगा, विभाग ने जारी किया निर्देश

Share:
बिहार के सभी स्कूलों में 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाएगा, विभाग ने जारी किया निर्देश

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने 26 नवंबर 2026 को संविधान दिवस सभी स्कूलों में मनाने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किया है।

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव सी०के० अनिल द्वारा जारी पत्रांक-251, दिनांक-20/11/2026 में सभी क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक, सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी, बिहार को निर्देश दिया गया है।

पत्र में कहा गया है कि  संविधान का निर्माण Constituent Assembly Drafting समिति द्वारा पूर्ण करते हुए इसे 26.11.1949 को Adopt किया गया। कालांतर में 2 माह के पश्चात संविधान 26 जनवरी, 1950 को लागू हुआ, जिसको हम गणतंत्र दिवस एवं राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाते हैं।

संविधान एक जीवित धरोहर है एवं इसके रहने से हमारे समाज में सामाजिक समरसता, संवाद एवं समृद्धि की राह प्रशस्त होती है। यह लाजमी है कि संविधान के निर्माण को एक पर्व की तरह मनाया जाए, जिसके लिए भारत सरकार से प्रासंगिक पत्र प्राप्त है।
विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुसार, प्रत्येक स्कूल में सुबह असेंबली के दौरान (मॉर्निंग असेंबली में) संविधान का Preamble (प्रस्तावना) पढ़ने के पश्चात ही राष्ट्रगान का कार्यक्रम रखें।
 स्कूल के वरिष्ठ छात्र जो अच्छे वक्ता हों, उनसे स्कूल असेंबली में संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर / डॉ. राजेन्द्र प्रसाद (चेयरमैन, ड्राफ्टिंग कमिटी) के बारे में वक्तव्य (5-6 मिनट का कहने का अवसर) एक बालक / एक बालिका को दिया जाए।
 मध्याह्न भोजन के बाद एक पीरियड में सभी कक्षाओं में पोस्टर/ड्राइंग/कोलाज बनाने का कार्यक्रम आयोजित किया जाए।
 लाइब्रेरी पीरियड में संविधान के मूल सिद्धांतों पर Quiz कराया जाए एवं इसमें सबसे अच्छे छात्र को पुरस्कृत किया जाए।

 संविधान के Preamble (प्रस्तावना) का एक बड़ा-सा पोस्टर सभी प्रधानाध्यापक अपने कमरे में महात्मा गांधी के फोटो के साथ लगाएंगे (जो साल भर वहां टंगा रहेगा, यह नहीं कि संविधान दिवस के बाद उसे उतार दिया जाए)।

अन्य Innovative/Creative कार्य जो संविधान की जागरुकता के लिए स्कूली बच्चों में किए जा सकते हैं, वह भी किया जा सकता है, जिसमें प्रधानाध्यापक का निर्णय उनके विवेकाधीन अंतिम होगा।

पत्र के अंत में कहा गया है कि आपसे अनुरोध है कि बड़े पैमाने में संविधान के संबंध में जागरुकता स्कूली बच्चों के बीच फैलाई जाए ताकि संविधान के महत्व एवं आम जीवन में उसका असर बच्चों एवं अभिभावकों को पता चल सके। कृपया इसे अति आवश्यक समझें।