कोरोना के चलते आज पिता के अंतिम संस्कार में नहीं जाएंगे सीएम योगी
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट (89) का दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। उन्हें किडनी और लिवर की समस्या थी। दिल्ली के एम्स में 13 मार्च को भर्ती हुए योगी के पिता ने सोमवार सुबह 10:44 बजे अपनी आखिरी सांस ली। वहीं मंगलवार को योगी के पिता का अंतिम संस्कार उत्तराखंड स्थि
By
Sumit Shakya
•
Published
21 April 2020, 02:36 PM
•
2 Views
Share:
Read in your preferred language.
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट (89) का दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। उन्हें किडनी और लिवर की समस्या थी। दिल्ली के एम्स में 13 मार्च को भर्ती हुए योगी के पिता ने सोमवार सुबह 10:44 बजे अपनी आखिरी सांस ली। वहीं मंगलवार को योगी के पिता का अंतिम संस्कार उत्तराखंड स्थित पैतृक गांव पंचूर में होगा। सीएम योगी ने पिता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए अपनी मां को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने कहा है कि वे उत्तर प्रदेश में कोरोना संकट और लॉकडाउन के चलते पिता के अंतिम दर्शन नहीं कर पाएंगे।
सीएम योगी ने अपने इस पत्र में लिखा है-
'अपने पूज्य पिताजी के कैलाशवासी होने पर मुझे भारी दुख एवं शोक है। वह मेरे पूर्वाश्रम के जन्मदाता हैं। जीवन में ईमानदारी, कठोर परिश्रम और निस्वार्थ भाव से लोक मंगल के लिए समर्पित भाव के साथ कार्य करने का संस्कार बचपन में उन्होंने मुझे दिया।
अंतिम क्षणों में उनके दर्शन की हार्दिक इच्छा थी, परंतु वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के खिलाफ देश की लड़ाई को उत्तर प्रदेश की 23 करोड़ जनता के हित में आगे बढ़ाने के कर्तव्यबोध के कारण मैं न कर सका।
कल 21 अप्रैल को अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में लॉकडाउन की सफलता तथा महामारी कोरोना को परास्त करने की रणनीति के कारण भाग नहीं ले पा रहा हूं। पूजनीय मां, पूर्वाश्रम से जुड़े सभी सदस्यों से भी अपील है कि लॉकडाउन का पालन करते हुए कम से कम लोग अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में रहें। पूज्य पिताजी की स्मृतियों को कोटि-कोटि नमन करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा हूं। लॉकडाउन के बाद दर्शनार्थ आऊंगा।'