Monday, 14 September 2026 | 11:33 PM
भारत

फर्रुखाबाद:23 जनवरी को नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 जनवरी 2026 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आगामी 23 जनवरी 2026 को प्रस्तावित नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 23 जनवरी को सायं 06 बजे से 02 मिनट के
Share:
फर्रुखाबाद:23 जनवरी को नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित
Read in your preferred language.

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 जनवरी 2026 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आगामी 23 जनवरी 2026 को प्रस्तावित नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 23 जनवरी को सायं 06 बजे से 02 मिनट के लिए ब्लैकआउट किया जाएगा। ब्लैकआउट के दौरान चिन्हित क्षेत्रों में सभी प्रकार की लाइटें बंद रहेंगी, वाहन सड़कों पर नहीं चलेंगे तथा चल रहे वाहनों की लाइटें भी बंद रखी जाएंगी। इसके उपरांत अग्निशमन कार्यालय में हवाई हमले जैसी आपात स्थिति को ध्यान में रखते हुए आग बुझाने, घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने तथा उन्हें अस्पताल पहुंचाने की मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों व कर्मियों को शाम 05 बजे अग्निशमन केंद्र पर एकत्र होने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने जनपद की आपातकालीन रिस्पॉन्स टीम को पूर्ण रूप से क्रियाशील रखने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी महत्वपूर्ण स्थलों का चिन्हांकन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सभी अस्पतालों, अग्निशमन केंद्रों एवं फायर हाइड्रेंट्स को चिन्हित, सक्रिय एवं सुचारू स्थिति में रखा जाए। नगर क्षेत्र में लगे सभी पब्लिक एड्रेस सिस्टम को भी क्रियाशील रखने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि एनसीसी, एनएसएस, नेहरू युवा केंद्र तथा स्काउट-गाइड के माध्यम से स्कूलों एवं कॉलेजों में विद्यार्थियों को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने का प्रशिक्षण दिया जाए। इसके साथ ही आमजन को ब्लैकआउट के महत्व, उद्देश्य एवं इस दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों के प्रति जागरूक किया जाए। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि वे आपात स्थिति से निपटने हेतु अपनी समस्त तैयारियां समय रहते पूर्ण कर लें।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), नगर मजिस्ट्रेट, उपजिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी सदर, आपदा विशेषज्ञ सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।