Monday, 14 September 2026 | 10:05 PM
India

भाजपा के मुख्यमंत्री को भारी पड़ा CAA, प्रदर्शनकारियों ने कर दिया ऐसा काम

CAA यानी संशोधित नागरिकता कानून असम में भाजपा के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल को भारी पड़ता नजर आ रहा है। यहां पर संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों ने सोनोवाल को काले झंडे दिखाए। यह घटना अचानक से हुई जिसकी किसी को भनक तक नहीं थी।जब मुख्यमंत्री गुवाहाटी से बारपेटा जिले में
Share:
भाजपा के मुख्यमंत्री को भारी पड़ा CAA, प्रदर्शनकारियों ने कर दिया ऐसा काम
Read in your preferred language.

CAA यानी संशोधित नागरिकता कानून असम में भाजपा के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल को भारी पड़ता नजर आ रहा है। यहां पर संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों ने सोनोवाल को काले झंडे दिखाए। यह घटना अचानक से हुई जिसकी किसी को भनक तक नहीं थी।जब मुख्यमंत्री गुवाहाटी से बारपेटा जिले में धार्मिक उपदेशक कृष्णगुरु के आश्रम जा रहे थे तब एएएसयू और असम जातियतावादी युवा छात्र परिषद (एजेवाईसीपी) के कार्यकर्ताओं ने उन्हें कई स्थानों पर काले झंडे दिखाए।

जब सोनोवाल का काफिला नलबाड़ी और बारपेटा जिलों से गुजर रहा था तब प्रदर्शनकारियों ने सीएए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।