Monday, 14 September 2026 | 10:08 PM
India

मध्य प्रदेश के चार जिलों में हो उपचुनाव , कांग्रेस

जिला कांग्रेस अध्यक्ष तक की नियुक्तियां प्रदेश कांग्रेस कमेटी नहीं बल्कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआइसीसी) को करना पड़ रही है। एआइसीसी ने बुधवार को 11 जिला कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। जिन जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है, इनमें से चार जिलों में उपचुनाव होना हैं। कोरोना लॉक
Share:
मध्य प्रदेश के चार जिलों में हो उपचुनाव , कांग्रेस
Read in your preferred language.

जिला कांग्रेस अध्यक्ष तक की नियुक्तियां प्रदेश कांग्रेस कमेटी नहीं बल्कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआइसीसी) को करना पड़ रही है।

एआइसीसी ने बुधवार को 11 जिला कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। जिन जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है, इनमें से चार जिलों में उपचुनाव होना हैं। कोरोना लॉकडाउन-4 में राजनीतिक गतिविधियां धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही है। भाजपा के बाद अब प्रदेश कांग्रेस ने 11 नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। मालूम हो, प्रदेश में कुछ महीने में ही विधानसभा उप चुनाव होने हैं। इसके लिए कांग्रेस को ज्योतिरादित्य सिंधिया के पार्टी छोड़ने के बाद संगठन में आई रिक्तता को भरने की चुनौती है। काफी समय से प्रस्तावित नियुक्तियों में से एआइसीसी ने बुधवार को श्योपुर, ग्वालियर ग्रामीण, विदिशा, सीहोर, रतलाम शहर, शिवपुरी, गुना शहर व ग्रामीण, होशंगाबाद, सिंगरौली शहर और देवास ग्रामीण को हरी झंडी दी है।