Monday, 14 September 2026 | 10:07 PM
Entertainment

बॉर्डर 2 की सक्सेस के बाद आएगी बॉर्डर 3 ...

सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया. फिल्म को लोगों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और यही वजह है कि हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है. तीन दिनों के अंदर ही फिल्म ने दुनियाभर में 167 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है जो अपने आप में बड़ी बात है. इस शानदार सफलता न
Share:
बॉर्डर 2 की सक्सेस के बाद आएगी बॉर्डर 3 ...
Read in your preferred language.

सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया. फिल्म को लोगों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और यही वजह है कि हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है. तीन दिनों के अंदर ही फिल्म ने दुनियाभर में 167 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है जो अपने आप में बड़ी बात है. इस शानदार सफलता ने ये साफ कर दिया है कि देशभक्ति और इमोशन से भरी कहानियां आज भी लोगों के दिल को छूती हैं.

फिल्म की इस कामयाबी के बीच निर्माता भूषण कुमार ने फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी दी है. हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि ‘बॉर्डर 3’ जरूर बनाई जाएगी. हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में भूषण कुमार ने कहा कि ‘बॉर्डर’ एक बहुत बड़ी फ्रेंचाइजी है और करीब 30 साल बाद इस कहानी को फिर से देखा कर जो प्यार मिला है उसने आगे बढ़ने का रास्ता साफ कर दिया है. हालांकि, उन्होंने ये भी बताया कि इसके लिए थोड़ा सही वक्त आने का इंतजार करना होगा.