Monday, 14 September 2026 | 9:20 PM
Home / News / News
News

भाजपा ने पीलीभीत सीट पर आस्था अग्रवाल पर जताया विश्वास

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में दूसरे चरण में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मियां शुरू हो गईं हैं. यहां 10 नगर निकाय में से तीन नगर पालिकाओं सहित 7 नगर पंचायतों पर अध्यक्ष और 158 वार्ड सभासद पदों के लिए नामांकन प्रकिया शुरू हो चुकी है. पिछली बार की तरह भाजपा को इन 10 सीटों पर विजय हासिल करना
Share:
भाजपा ने पीलीभीत सीट पर आस्था अग्रवाल पर जताया विश्वास
Read in your preferred language.

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में दूसरे चरण में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मियां शुरू हो गईं हैं. यहां 10 नगर निकाय में से तीन नगर पालिकाओं सहित 7 नगर पंचायतों पर अध्यक्ष और 158 वार्ड सभासद पदों के लिए नामांकन प्रकिया शुरू हो चुकी है. पिछली बार की तरह भाजपा को इन 10 सीटों पर विजय हासिल करना एक बार फिर चुनौती है.

पीलीभीत भारतीय जनता पार्टी में नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद को लेकर लंबी फेहरिस्त थी। तमाम दिग्गजों के करीबी भी दावेदारी कर चुके थे। जिससे मतदाताओं और विपक्ष की निगाहें भाजपा की सूची पर टिक हुई थीं।

नामांकन से ठीक एक दिन पहले रविवार दोपहर बाद भाजपा ने तीन सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए। जिसके बाद तमाम अटकलों पर विराम लगने में देर नहीं लगी। पीलीभीत नगर पालिका सीट पर भाजपा ने डॉ.आस्था अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया है। बीसलपुर में शशि जायसवाल और पूरनपुर सीट पर शैलेंद्र गुप्ता को टिकट मिला है। इस सूची के जारी होने के बाद अब भाजपा के सामने अन्य दावेदारों को साधने की चुनौती बढ़ गई है।