Monday, 14 September 2026 | 8:45 PM
UP News

बिधूना/औरैय्या : करंट लगने से हुई युवक की मृत्यु।

सुबह के करीब छः बजे के समय बिधूना तहसील ग्राम नगला गुणवान निवासी 18 वर्षीय नौजवान की करंट लगने से मृत्यु हो गई।खबर है कि मृतक सुबह करीब पांच बजे अपने खेत पर सिंचाई के लिए गया हुआ था तभी बोरवेल पर लगी विद्युत मोटर के कनेक्शन में कुछ गड़बड़ी आ गई।मृतक खेत पर अकेला गया हुआ था।खराबी आ जाने के कारण मृतक
Share:
Read in your preferred language.

सुबह के करीब छः बजे के समय बिधूना तहसील ग्राम नगला गुणवान निवासी 18 वर्षीय नौजवान की करंट लगने से मृत्यु हो गई।खबर है कि मृतक सुबह करीब पांच बजे अपने खेत पर सिंचाई के लिए गया हुआ था तभी बोरवेल पर लगी विद्युत मोटर के कनेक्शन में कुछ गड़बड़ी आ गई।मृतक खेत पर अकेला गया हुआ था।खराबी आ जाने के कारण मृतक बोरिंग पर लगी मोटर के तारो की जांच करने लगा।इसी बीच उसका पैर गीली मिट्टी से फिसल गया और वह बोरिंग के मुख्य पाइप के पास गिर गया और तार जिसमें विद्युत का प्रवाह हो रहा था वह मृतक के सीने पर गिर गया ।जिससे उसके करंट लग गया।तथा घटनास्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गई।मृतक की मा का रो रो कर बुरा हाल हुआ जा रहा था।जानकारी अनुसार मृतक अपने ननिहाल में करीब पंद्रह साल से रह रहा था।परंतु कुछ दिन पूर्व ही अपने पैतृक गांव आया था।नवयुवक की मृत्यु से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।मृतक अपने माता पिता की इकलौती संतान था।मृतक की मां और पिता को आपस में करीब पंद्रह वर्षों से तनातनी चलती है जिसके कारण मृतक को मां अपने मायके में रह रही है।ऐसे में इस दुखद घटना से मृतक की मां का रो रोकर बुरा हाल हो रहा है।मृतक का नाम मदन यादव पिता का नाम सुखवीर यादव है।घटना की सूचना पर जिला पंचायत सदस्य शैलेन्द् यादव,ग्राम प्रधान ज्ञान सिंह,सीटू यादव, सोनू यादव इत्यादि लोगो ने पहुंचकर मृतक के परिजनों को सांत्वना देने का प्रयास किया।तथा परिवार की हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।