Monday, 14 September 2026 | 10:02 PM
Lifestyle

सेहत के लिए वरदान समान हैं बथुआ

अक्सर बथुआ को कभी रायता तो कभी परांठे के रूप में खाते हैं। लेकिन अगर आपने अभी तक इसे अपनी डाइट में शामिल नहीं किया है तो चलिए आज हम आपको इससे मिलने वाले बेमिसाल फायदों के बारे में बताते हैं− अमीनो एसिड्स से भरपूर डायटीशियन के अनुसार, बथुआ के पत्तों में अमीनो एसिड की उच्च मात्रा पाई जाती है। अमीनो एस
Share:
सेहत के लिए वरदान समान हैं बथुआ
Read in your preferred language.

अक्सर बथुआ को कभी रायता तो कभी परांठे के रूप में खाते हैं। लेकिन अगर आपने अभी तक इसे अपनी डाइट में शामिल नहीं किया है तो चलिए आज हम आपको इससे मिलने वाले बेमिसाल फायदों के बारे में बताते हैं−

अमीनो एसिड्स से भरपूर

डायटीशियन के अनुसार, बथुआ के पत्तों में अमीनो एसिड की उच्च मात्रा पाई जाती है। अमीनो एसिड्स शरीर के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं, क्योंकि यह कोशिका निर्माण और कोशिका की मरम्मत के लिए आवश्यक हैं।

कम कैलोरी

हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि अगर आप हेल्थ कॉन्शियस हैं, तब भी आप बथुआ का सेवन बेहद आसानी से कर सकते हैं। दरअसल, अन्य सभी हरी सब्जियों की तरह, बथुआ में कैलोरी काफी कम पाई जाती है। 100 ग्राम बथुआ से आपको लगभग 43 कैलोरी की मिलती है।

फाइबर में उच्च

आमतौर पर हम फाइबर की महत्ता को शरीर के लिए समझ नहीं पाते, लेकिन यह आपके लिए बेहद जरूरी है। दरअसल, यह आपको लंबे समय तक फुल रखता है, जिसके कारण आप ओवर ईटिंग से बच जाते हैं। साथ ही फाइबर पाचन तंत्र के लिए भी बेहद लाभदायक माना जाता है। बथुआ में भी फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में आपको इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

मिलते हैं माइक्रोन्यूटिएंट्स

बथुआ में कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम और विटामिन ए, सी और बी 6 से भरपूर होता है। ये सभी सूक्ष्म पोषक तत्व आपके शरीर की कार्यप्रणाली को सुचारू रूप से कार्य करने में मदद करते हैं।

लिवर के लिए लाभदायक

हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि अगर आप बथुआ को अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं तो इससे आपके लिवर को भी काफी लाभ प्राप्त होता है। इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इसे ब्लड प्यूरिफायर के रूप में जाना जाता है। यह आपके लिवर को टॉक्सिन्स से बचाने में आपकी मदद करेगा।