Monday, 14 September 2026 | 5:38 PM
India

बरेली:शराब के नशे में दबंगों ने महिला से की मारपीट, फाड़े वस्त्र।

बरेली/फरीदपुर। शराब के नशे में आरोपियों ने घर के बाहर बैठी के साथ मारपीट की और महिला के कपड़े फाड़कर उसकी लज्जा भंग करने का प्रयास किया। बचाने पहुंची बेटी के साथ भी की मारपीट व छेड़छाड़। पीड़िता ने आरोपियों पर चाकू से हमला करने का भी आरोप लगाया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जान से मारने की ध
Share:
बरेली:शराब के नशे में दबंगों ने महिला से की मारपीट, फाड़े वस्त्र।
Read in your preferred language.

बरेली/फरीदपुर। शराब के नशे में आरोपियों ने घर के बाहर बैठी के साथ मारपीट की और महिला के कपड़े फाड़कर उसकी लज्जा भंग करने का प्रयास किया। बचाने पहुंची बेटी के साथ भी की मारपीट व छेड़छाड़। पीड़िता ने आरोपियों पर चाकू से हमला करने का भी आरोप लगाया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
कस्बे के मोहल्ला लाइन पार की रहने वाली पीड़ित महिला ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर बताया कि सोमवार शाम करीब 5:30 बजे वह अपने घर के दरवाजे पर बैठी हुई थी। इसी दौरान मोहल्ले के ही अनमोल, राजन और शंकर लाला का पुत्र वहां पहुंचे और महिला को गंदी गालियां देते हुए अभद्रता करने लगे। आरोपी अनमोल गालियां देते हुए महिला से कहने लगा कि उसने उसकी पत्नी को कहीं भगा दिया है। जब पीड़ित महिला ने इस बात का विरोध किया और कहा कि उसका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है, तो तीनों आरोपी आपा खो बैठे। उन्होंने महिला को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि उन्होंने महिला के कपड़े फाड़ दिए और बचाने पहुंची बेटी से भी अश्लील हरकतें करते हुए मारपीट की। महिला का आरोप है कि आरोपी हाथ में चाकू लेकर हमलावर हो गये। चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग इकट्ठा हुए तभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। आरोपियों का चाकू भी घटनास्थल पर ही छूट गया जिसे लेकर पीड़िता कोतवाली पहुंची और आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मामले को संज्ञान में लेकर पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने मामले की वास्तविकता की जांच के पश्चात कार्रवाई का आश्वासन दिया है।