Monday, 14 September 2026 | 10:43 PM
India

बरेली: रामनगर में भारी बारिश, घरों में घुसा पानी पीडब्ल्यूडी पर पुलिया न बनाने का आरोप, लोगों ने रात भर जागकर काटी रात।

बरेली जनपद के रामनगर ब्लॉक क्षेत्र में सोमवार रात हुई भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ। रात 9 बजे से लगातार हुई वर्षा के कारण गांव की गलियां जलमग्न हो गईं और कई घरों में पानी घुस गया।ग्राम बरसेर सिकंदरपुर में स्थिति विशेष रूप से गंभीर रही। यशपाल लोधी, उदय पाल, जागरण, जयप्रकाश, शिवदास और डॉक्टर खूबक
Share:
बरेली: रामनगर में भारी बारिश, घरों में घुसा पानी पीडब्ल्यूडी पर पुलिया न बनाने का आरोप, लोगों ने रात भर जागकर काटी रात।
Read in your preferred language.

बरेली जनपद के रामनगर ब्लॉक क्षेत्र में सोमवार रात हुई भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ। रात 9 बजे से लगातार हुई वर्षा के कारण गांव की गलियां जलमग्न हो गईं और कई घरों में पानी घुस गया।ग्राम बरसेर सिकंदरपुर में स्थिति विशेष रूप से गंभीर रही। यशपाल लोधी, उदय पाल, जागरण, जयप्रकाश, शिवदास और डॉक्टर खूबकरन लाल सहित कई ग्रामीणों के घरों में पानी भर गया। पानी भरने के कारण लोगों को पूरी रात जागकर बितानी पड़ी।ग्रामीणों ने जलभराव का मुख्य कारण पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग) द्वारा सड़क निर्माण के दौरान पुलिया का निर्माण न करना बताया है। यशपाल लोधी ने जानकारी दी कि पीएनबी बैंक के सामने सड़क तो बना दी गई है, लेकिन पुलिया नहीं बनाई गई, जिससे पानी की निकासी बाधित हो गई।इसके अतिरिक्त, नालों की सफाई न होने को भी जलभराव की एक वजह बताया गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क पर पुलिया बनाने की मांग की है, ताकि भविष्य में घरों में पानी घुसने की समस्या से निजात मिल सके। उन्होंने अधिकारियों से इस समस्या पर तत्काल ध्यान देने का अनुरोध किया है।

रिपोर्टर परशुराम वर्मा