Tuesday, 15 September 2026 | 8:13 AM
भारत

बरेली:ब्लॉक मझगवां की ग्राम पंचायत अलीगंज में ईद मिलादुन्नबी की धूम, गांव में जगह-जगह खूबसूरत डिजाइन में रोज़े बनाए गए

ब्लॉक मझगवां की ग्राम पंचायत अलीगंज में कल रात ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जश्न-ए-आमद का शानदार नजारा देखने को मिला। गांव में जगह-जगह आशिकाने रसूल ने अपने हाथों से खूबसूरत डिजाइन में रोज़ा-ए-रसूल (गुम्बद-ए-खिजरा) के मॉडल बनाए। कहीं लाइटों से सजे हुए, तो कहीं फूलों और कागज से बने दिलकश रोज़े लोगों की त
Share:
बरेली:ब्लॉक मझगवां की ग्राम पंचायत अलीगंज में ईद मिलादुन्नबी की धूम, गांव में जगह-जगह खूबसूरत डिजाइन में रोज़े बनाए गए
Read in your preferred language.

ब्लॉक मझगवां की ग्राम पंचायत अलीगंज में कल रात ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जश्न-ए-आमद का शानदार नजारा देखने को मिला।

गांव में जगह-जगह आशिकाने रसूल ने अपने हाथों से खूबसूरत डिजाइन में रोज़ा-ए-रसूल (गुम्बद-ए-खिजरा) के मॉडल बनाए। कहीं लाइटों से सजे हुए, तो कहीं फूलों और कागज से बने दिलकश रोज़े लोगों की तवज्जो का मरकज बने रहे।

पूरे गांव में चिरागां किया गया था और हर गली-मोहल्ले में नात-ए-पाक की सदाएं गूंज रही थीं। बच्चों और नौजवानों में रोज़े बनाने को लेकर खासा उत्साह देखा गया।