भारत
बालाघाट/मध्यप्रदेश :भाजपा मप्र झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ अखिलेश खंडेलवाल का 17 को बालाघाट आगमन
बालाघाट: भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अजय सुखदेवे ने बताया कि भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक डॉ अखिलेश खंडेलवाल, प्रदेश सह संयोजक दीपक नाहर का बालाघाट 17 सितंबर को आगमन हो रहा है। जिसमें प्रवास के दौरान वह संगठनात्मक प्रवास आयोजित सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम समारोह / सम्मेलन /झ
बालाघाट: भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अजय सुखदेवे ने बताया कि भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक डॉ अखिलेश खंडेलवाल, प्रदेश सह संयोजक दीपक नाहर का बालाघाट 17 सितंबर को आगमन हो रहा है।
जिसमें प्रवास के दौरान वह संगठनात्मक प्रवास आयोजित सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम समारोह / सम्मेलन /झुग्गी-झोपड़ी- की मूलभूत समस्याओ पर चर्चा संगठन विस्तार/गठन, जनसुविधा स्थल दर्शन
स्वास्थ्य केंद्र,अस्पताल,आंगनबाड़ी, शा.विद्यालय सभी बस्ती प्रमुखों को पहुंचना और वहाँ की व्यवस्था को समझने बालाघाट पहुंच रहे हैं। जिसमें प्रथम प्रवास कार्यक्रम 16 सितंबर सायं 5 बजे लालबर्रा आगमन पश्चात आपश्री का स्वागत और खमरिया एवं लालबर्रा मंडल भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ की बैठक, उपरांत बालाघाट सर्किट हाउस आगमन एवं रात्रि विश्राम, 17 सितंबर को प्रातः 8 बजे काली पुतली चौक स्थित सिद्ध हनुमान मंदिर में हनुमान जी महाराज के दर्शन उपरांत प्रातः 9 बजे विश्वकर्मा पूजा दिवस के शुभ अवसर पर मायल नगरी भरवेली में विश्वकर्मा मंदिर में पूजा अर्चना, प्रातः 10 बजे भरवेली हीरापुर में श्रीमती अंजलि लिल्हारे के निवास पर भरवेली मंडल भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ की बैठक उपरांत स्वल्पाहार, प्रातः 11 बजे बालाघाट सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता, अपरान 12 बजे सर्किट हाउस बालाघाट में नर्सिंग छात्र संगठन के पदाधिकारियों से भेंट एवं स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर चर्चा, दोपहर 1 बजे भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर डॉ आंबेडकर चौक स्थित डॉ बाबासाहेब अंबेडकर जी की प्रतिमा के आसपास स्वच्छता कर माल्यार्पण एवं मोमबत्ती प्रज्वलित की जाएगी और बालाघाट भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला संयोजक अजय सुखदेवे के द्वारा रक्तदान किया जाएगा।, दोपहर 1:30 बजे बालाघाट भाजपा कार्यालय में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा स्वागत एवं भेंट ततपश्चात विश्वकर्मा पूजा दिवस के शुभ अवसर पर विश्कर्मा समाज के मिस्त्रियों का सम्मान एवं झुग्गी झोपड़ी में निवासरत आमजनों की मूलभूत समस्याओं पर चर्चा उपरांत कार्यकर्ता को मध्य प्रदेश भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ अखिलेश खंडेलवाल द्वारा संबोधन, दोपहर 3 बजे बालाघाट नगर मंडल संयोजक चंद्रकांत जयसवाल के निवास पर भोजन, साय 4 बजे वैश्य समाज के सामाजिक बन्धुओ से भेंट उपरांत सिवनी के लिए प्रस्थान होंगे।