Monday, 14 September 2026 | 11:57 PM
भारत

आजमगढ़: रंजिश में युवक ने चाकू से किया हमला

आजमगढ़।। जिले के बरदह थाने में नरवे गांव में पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक घायल हो गया। ग्रामीणों को आता देख हमलवार जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।  बरदह थाने के नरवे गांव निवासी दीपक बिंद पुत्र रामाश्रय बिंद को गांव के ही तीन युवकों ने घेर
Share:
Read in your preferred language.



आजमगढ़।। जिले के बरदह थाने में नरवे गांव में पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक घायल हो गया। ग्रामीणों को आता देख हमलवार जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। 

बरदह थाने के नरवे गांव निवासी दीपक बिंद पुत्र रामाश्रय बिंद को गांव के ही तीन युवकों ने घेर लिया और भद्दी गलियों देते हुये चाकू निकाल लिया। चाकू से वार कर दीपक बिंद काे घायल कर दिया। पीड़ित दीपक की तहरीर पर पुलिस ने उन युवकों को गांव के सुनील पुत्र राजेंद्र बिंद सहित तीन युवकों के खिलाफ हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।