Monday, 14 September 2026 | 6:24 PM
India

आजमगढ़ : मार्टिन गंज के पास ठेकमा मैं दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत

आजमगढ़ : तहसील मार्टिनगंज के ठेकमा बरदहा थाना क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक के पास बीती रात करीब 3:00 बजे आमने सामने दो ट्रकों की टक्कर में एक ट्रक चालक की मौत और दूसरा ट्रक छोड़कर फरार हो गया पुलिस ने सबको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है क्षेत्र के ठेकमा बाजार में पंजाब नेशनल बैंक के सामने आजमगढ़ जौनप
Share:
Read in your preferred language.

आजमगढ़ : तहसील मार्टिनगंज के ठेकमा बरदहा थाना क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक के पास बीती रात करीब 3:00 बजे आमने सामने दो ट्रकों की टक्कर में एक ट्रक चालक की मौत और दूसरा ट्रक छोड़कर फरार हो गया पुलिस ने सबको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है क्षेत्र के ठेकमा बाजार में पंजाब नेशनल बैंक के सामने आजमगढ़ जौनपुर मार्ग पर एक ट्रक कि दूसरे ट्रक से भिड़ंत हो गई जिसमें एक ट्रक चालक उम्र 35 वर्ष की मृत्यु हो गई दूसरे ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया है सूचना मिलते ही पुलिस चौकी इंचार्ज राजेश सिंह थानाध्यक्ष विनोद कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे ट्रक ड्राइवर को किसी तरह बाहर निकाला गया जिसकी मौत हो चुकी थी काफी तलाशी लेने के बाद कोई आइडेंटी कार्ड नहीं मिला इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि काफी पहचान करने की कोशिश की गई लेकिन कोई कार्ड नहीं मिला जिससे पहचान हो सके पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और ट्रक नंबर के माध्यम से ट्रक मालिक को बता दिया गया है जल्द ही पूरा पता चल जाएगा यह कहां का रहने वाला है और उसका नाम पता पिता का नाम इत्यादि जानकारी प्राप्त हो जाएगी ।

आजमगढ़
जिला चीफ ब्यूरो अजयकुमार