आजमगढ़।। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के टहर किशुनदेवपुर गांव निवासी पंकज शिल्पकार को बुधवार को हैदरपुर में ट्रैक्टर ने उसे रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। किशुनदेवपुर गांव निवासी पंकज पुत्र जवाहिर शिल्पकार उम्र 28 वर्ष आटो चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। बुधवार को वह अपने आटो के ब्रेक की मरम्मत हैदरपुर में एक मैकेनिक से करा रहा था। अचानक तेज रफ़्तार से आ रहे ट्रैक्टर ने उसे रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मैकेनिक गौतम निवासी शेखपुरा घायल हो गया। मृतक पंकज की जेब की तलाशी से निकले मोबाइल पर आए फोन से उसका नाम पता मालूम कर उसके परिजनों को हादसे की सूचना दी गई । मौके पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर सुल्तान सिंह ने गाड़ी चालक तथा ट्रैक्टर को पकड़ लिया। मृतक पंकज पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर था मृतक की शादी 11 माह पूर्व ही हुई थी।परिवारीजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
India
आजमगढ़: आटो चालक को ट्रैक्टर ने रौंदा, हुई मृत्यु
आजमगढ़।। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के टहर किशुनदेवपुर गांव निवासी पंकज शिल्पकार को बुधवार को हैदरपुर में ट्रैक्टर ने उसे रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। किशुनदेवपुर गांव निवासी पंकज पुत्र जवाहिर शिल्पकार उम्र 28 वर्ष आटो चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। बुधवार को वह अपने आटो के ब्रेक क
Read in your preferred language.