Tuesday, 15 September 2026 | 3:51 AM
भारत

आजमगढ़ : छुट्टा जानवर से बचने के चक्कर में डिवाइडर से टकराई बाइक, मऊ के दो युवकों की मौत

आजमगढ़: मुबारकपुर थाना क्षेत्र के कुकुड़ीपुर के पास बाइक सवार दो युवक छुट्टा पशु से बचने के चक्कर में हादसे का शिकार हो गए। उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर  से जा टकराई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों के शवों को प
Share:
Read in your preferred language.

आजमगढ़: मुबारकपुर थाना क्षेत्र के कुकुड़ीपुर के पास बाइक सवार दो युवक छुट्टा पशु से बचने के चक्कर में हादसे का शिकार हो गए। उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर  से जा टकराई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 मऊ जिले के घोसी कोतवाली अंतर्गत गौराबारी गांव निवासी बच्चे लाल (32) और संतोष (23) की देर रात बाइक से मुबाकरपुर थाना क्षेत्र के सठियांव गांव में रिश्तेदारी में आ रहे थे। अभी वे कुकुड़ीपुर गांव के पास ही पहुंचे थे कि कोई पशु सड़क पर आ गया। उससे बचने के चक्कर में उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।