Saturday, 31 October 2026 | 4:16 AM
भारत

आजमगढ: बुढ़नपुर क्षेत्र में आवारा पशुओं का आतंक , फसलों को कर रहे हैं बर्बाद

आजमगढ: बुढ़नपुर क्षेत्र में छुट्टा आवारा पशुओं का आतंक है जो फसलों के साथ साथ इंसानो पर भी जानलेवा हमला कर रहे हैं कई लोगों के ऊपर हमला बोल कर जान भी ले चुके हैं। शासन प्रशासन की तरफ से भी कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। शासन प्रशासन का जो ढिलमुल रवैया अपनाया जा रहा है जो भी कार्यवाही होती है सब फेल है
Share:

आजमगढ: बुढ़नपुर क्षेत्र में छुट्टा आवारा पशुओं का आतंक है जो फसलों के साथ साथ इंसानो पर भी जानलेवा हमला कर रहे हैं कई लोगों के ऊपर हमला बोल कर जान भी ले चुके हैं। शासन प्रशासन की तरफ से भी कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। शासन प्रशासन का जो ढिलमुल रवैया अपनाया जा रहा है जो भी कार्यवाही होती है सब फेल है। यह आवारा पशु साथ ही खेतों में घुसकर किसानों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं कभी कभी एकाएक बाजार में लोगों के ऊपर भी हमला कर देते हैं। क्षेत्रीय किसान एक तरफ प्रकृति की मार झेल रहा है वहीं दूसरी ओर ये आवारा पशुओं से उनकी गाड़ी कमाई पर भी बट्टा लग रहा है ।क्षेत्रीय लोगों ने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान इस तरफ आकृष्ट कराया है और अविलंब कार्यवाही करने की माँग की है।

अजय कुमार शाक्य जिला चीफ ब्यूरो आजमगढ़